बाजार में दूध के भाव 65 से 70 रुपए प्रति किलो, केला करीब 40 रुपए प्रति किलो और दलिया 50 से 60 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। ऐसे में 65 रुपए प्रति गर्भवती महिला की राशि में नाश्ता और भोजन की व्यवस्था करना संस्था के लिए चुनौतीपूर्ण हो रहा था।
अस्पताल में निर्वाणवन फाउंडेशन की ओर से कलेवा योजना के तहत काम किया जा रहा है। इसका खर्च प्रति गर्भवती महिला 65 रुपए आ रहा था। संस्था ने इतनी कम राशि में कलेवा देने में असमर्थता जाहिर की है। इसलिए नियमानुसार नए टेंडर जारी किए गए हैं - डॉ. प्रेम सैनी, पीएमओ, सामान्य चिकित्सालय