अलवर

अलवर: तिरंगा रैली निकाल, कुपवाड़ा में शहीद में शहीद हुए जवान के परिवार का किया सम्मान

कुपवाड़ा में शहीद हुए अलवर के जवान के परिवार का लोगों ने सम्मान किया।
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2018, 11:51 AM IST
people honored martyr family members in alwar

अलवर .कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में शहीद हुए मैथना के वीर सपूत राजेन्द्र की शहादत को नमन करने के लिए क्षेत्र के युवाओं की ओर से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर मैथना गांव में श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। कई जनों ने शहीद के परिवार को आर्थिक सहायता भी दी। तिरंगा यात्रा में कई सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।
बीडियो गंगोङ्क्षसह ने रैली को हरी झण्डी दिखाई। पंचायत समिति कठूमर से सुबह दस बजे श्हीद को श्रद्धांजलि देने के लिए तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। शहीद राजेन्द्र अमर रहे, भारत माता की जय जयकारों के बीच बाइक यात्रा करने के प्रमुख मार्गों और बाजार में होते हुए शहीद के पैतृक ग्राम मैथना पहुंची जहां पूरे ग्राम की परिक्रमा लगाकर शहीद के घर पहुंचे वहां श्रद्धंाजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने वीर भूमि मैथना के शहीद राजेन्द्र को नमन किया और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर शहीद के परिवार का सम्मान किया गया। इस मौके पर शहीद की पत्नी पुष्पा, मां चमेलन, पिता जगराम गुर्जर सहित कई महिलांए फफक-फफक कर रो पडी और श्रद्धाजंलि सभा में कई लेागो की आंखे नम हो गई।

श्रद्धाजंलि सभा में बार एसेासिएशन के अध्यक्ष ओमवीर बीजला, किसान मोर्चा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश जाटव, भाजपा के राजेन्द्र धोबी, श्याम नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष, गुल्लू दुरेजा, सूरजमल फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष दिगम्बर ङ्क्षसह, बंटू बडक़ा, वीरेन्द्र रेला, सत्यभान, खोखर सरपंच मन्नी देवी, कठूमर युवा विकास मंडल के अध्यक्ष अनिल चौधरी, मैथना गांव के पूर्व सरपंच गिरधर सिंह, पूर्व सरपंच प्रकाश दायमा, सुल्कराज खजुरिया, राधेलाल शर्मा पंच सहित क्ष्ेात्र के कई गणमान्य लेाग मौजदू थे। इस मौके पर कई लोगों ने शहीद की प्रतिमा के लिए आर्थिक सहयेाग की घोषणा की। सभा में स्कूल के गांव का नाम शहीद के नाम करने की भी मांग की गई।

Published on: