अलवर

मलबे में दबी पोकलेन मशीन पांचवें दिन बाहर निकाली, ऑपरेटर की तलाश जारी

रामगढ़. क्षेत्र के ओड़ेला गांव में खनन क्षेत्र की लीज में हैवी ब्लास्टिंग के कारण पहाड़ ढहने से सौ फीट गहरी खाई में मलबे के नीचे दबी पोकलेन मशीन को पांचवें दिन मंगलवार को निकाल लिया गया है, लेकिन अभी तक मलबे में दबे मशीन ऑपरेटर श्रीकांत तिवारी का पता नहीं चल सका है। मौके […]

2 min read
Feb 11, 2026

रामगढ़. क्षेत्र के ओड़ेला गांव में खनन क्षेत्र की लीज में हैवी ब्लास्टिंग के कारण पहाड़ ढहने से सौ फीट गहरी खाई में मलबे के नीचे दबी पोकलेन मशीन को पांचवें दिन मंगलवार को निकाल लिया गया है, लेकिन अभी तक मलबे में दबे मशीन ऑपरेटर श्रीकांत तिवारी का पता नहीं चल सका है। मौके पर बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू कर रही हैं। सोमवार को गाजियाबाद से दो बड़ी क्रेन मंगाई गई थीं। रेस्क्यू टीम के सदस्य ऑक्सीजन सिलेंडरों की सहायता से खाई में भरे पानी में उतरे और पोकलेन मशीन को मंगलवार को निकाल लिया गया। खाई में से पानी को निकालने के लिए अधिक हॉर्स पावर क्षमता की बड़ी मशीन की मदद ली जा रही है। डॉग स्क्वायड टीम भी बुलाई गई है। पहाड़ ढहने की यह घटना शुक्रवार शाम को हुई थी। तभी से बचाव कार्य जारी है। मौके पर उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, डीएसपी व थाना अधिकारी मोर्चा संभाले हुए हैं। इधर, मंगलवार को पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा मौके पर पहुंचे और पीडि़त परिवार की सांत्वना दी।---

अब पूरा ध्यान लापता मशीन ऑपरेटर परपोकलेन मशीन निकालने के बाद अब बचाव दलों का ध्यान लापता मशीन ऑपरेटर पर है। खाई के एक हिस्से में पहाड़ के गिरे हुए हिस्से (पत्थरों का मलबा) हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। थानाधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि जेसीबी और पोकलेन मशीन की सहायता से कच्चे रास्ते को साफ करने की कोशिश की जा रही है। मलबा हटाने के बाद बचाव दल के कर्मियों का अंदर जाना आसान और सुरक्षित हो जाएगा।

--नुकीली चट्टानों से गोताखोर के पैर में लगी चोट

बचाव कार्य के लिए पंजाब से गोताखोर बुलाए गए हैं। इन्हीं में शामिल एक गोताखोर आशु मलिक को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नुकीली चट्टानों से पैर में चोट आई है। उसे खाई से निकाल प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में रामगढ़ के उप जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। स्थानीय प्रशासन के साथ खनिज विभाग, डीजीएमएस अजमेर से माइनिंग सुरक्षा अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।---

रेस्क्यू के पांचवें दिन खाई में गिरी पोकलेन मशीन को क्रेन की सहायता से बाहर निकाल लिया गया है। डॉग स्क्वॉड को घटनास्थल पर बुलाया गया है। मशीन ऑपरेटर की तलाश जारी है। खाई में से पानी निकालने के लिए हाई पावर मोटर की मदद ले रहे हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल करते वक्त धुएं से मधुमिक्खयां बचाव दल पर हमला कर रही हैँ।- पिंटू कुमार, डीएसपी रामगढ़

Published on:
11 Feb 2026 12:45 am
Also Read
View All

अगली खबर