अलवर

क्रिसमस को लेकर शहर के चर्चों में तैयारियां जोरों पर

क्रिसमस पर्व को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर अलवर शहर के सभी चर्चों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। चर्च परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है

less than 1 minute read
Dec 23, 2025

क्रिसमस पर्व को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर अलवर शहर के सभी चर्चों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। चर्च परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, वहीं प्रार्थना सभाओं और विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।
शहर स्थित होली फैमिली चर्च में क्रिसमस के लिए खास सजावट और व्यापक तैयारियां की गई हैं। चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया गया है। साथ ही प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झांकियां भी तैयार की जा रही हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

चर्च प्रबंधन के अनुसार क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। क्रिसमस को लेकर शहर में शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।

Published on:
23 Dec 2025 01:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर