अलवर

दशहरा पर्व की तैयारी पूरी, अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

गुरुवार को विजयादशमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अलवर शहर स्थित दशहरा मैदान का निरीक्षण किया।

less than 1 minute read
Oct 01, 2025

गुरुवार को विजयादशमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अलवर शहर स्थित दशहरा मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की स्थिति का जायजा लिया। ।


साथ ही मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश पर भी चर्चा की। गुरुवार को दशहरा पर्व पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। इस दौरान सीओ सिटी अंगद शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Updated on:
01 Oct 2025 05:30 pm
Published on:
01 Oct 2025 05:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर