भारतीय नौसेना के सबसे शक्तिशाली युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य की जिम्मेदारी प्रियंका चौधरी संभाल रही हैं। विक्रमादित्य युद्धपोत पर 180 नौसैनिकों के ऊपर मुख्य लेफ्टिनेंट कमांडिंग इन चीफ प्रियंका चौधरी देश की पहली महिला अफसर है जो यह जिम्मेदारी निभा रही है।
अलवर. लक्ष्य निर्धारित हो तो मंजिल दूर नहीं। घर संभालने वाली महिलाएं अब देश को संभालने की जिम्मेदारी बखूबी उठा रही हैं। राजस्थान के अलवर जिले के रामपुर गांव की प्रियंका चौधरी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारतीय नौसेना के सबसे शक्तिशाली युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य की जिम्मेदारी प्रियंका चौधरी संभाल रही हैं। विक्रमादित्य की खूबी है कि इससे परमाणु हमले में किए जा सकते हैं। विक्रमादित्य युद्धपोत पर 180 नौसैनिकों के ऊपर मुख्य लेफ्टिनेंट कमांडिंग इन चीफ प्रियंका चौधरी देश की पहली महिला अफसर है जो यह जिम्मेदारी निभा रही है। प्रियंका ने बताया कि भारतीय नौसेना में वह 46000 टन वजनी युद्धपोत ब्रह्मोस जैसे सुरक्षात्मक मिसाइल से लैस है।
गांव रामपुर की बेटी प्रियंका के पिता बलबीर चौधरी सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारी के पद से कुछ दिन पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रियंका के पति भरतपुर के नगीना गांव के रहने वाले हैं। वह जयपुर में सॉफ्टवेयर कंपनी संचालक हैं।
प्रियंका के पिता ने बताया कि विक्रमादित्य जैसे युद्धपोत पर भारत की पहली महिला लेफ्टिनेंट कमांडर ऑफिसर के रूप में प्रियंका का शामिल होना अलवर सहित राजस्थान के लिए गर्व की बात है। उनके इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। वह प्रियंका के गांव में आने का इंतजार कर रहे हैं, उनके आने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अन्य लोगों ने प्रियंका को उपलब्धि पर बधाई दी है।
शुरू से ही सेना में जाने का सपना
तीन बहनों में बड़ी प्रियंका की माता गृहणी हैं। एक भाई दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। प्रियंका के पिता बलबीर चौधरी ने बताया कि शुरू से प्रियंका का सपना नौसेना में जाने का था। रामपुर में जन्मी प्रियंका की शुरुआती पढ़ाई गांव में हुई। इसके बाद जयपुर की महारानी कॉलेज से पढ़ाई की।प्रियंका की सेना में जाने की ललक थी। वे वर्तमान में गोवा में नौसेना में तैनात है। नौसेना की ओर से महिला दिवस पर पहली महिला कमांडेंट कमांडेंट बनने पर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रियंका 6 जुलाई 2009 को नौसेना में शामिल हुई थी। क्षेत्र के रामपुर के प्रियंका चौधरी ने अपने छोटे से गांव का नाम पूरे देश में रोशन किया है।