अलवर

अलवर में यहां स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने इतने युवक व युवतियों को किया गिरफ्तार

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Dec 18, 2018
Prostitution Racket In Spa Center In Bhiwadi Alwar
अलवर में यहां स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने इतने युवक व युवतियों को किया गिरफ्तार

फूलबाग थाना पुलिस ने अलवर बाइपास स्थित एक निजी बिल्डिंग के टावर में चल रहे स्पा सेंटर से सोमवार को देह व्यापार करते 3 युवतियों व 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक अर्जुनसिंह शेखावत ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में स्पा सेंटर की संचालिका भिवाड़ी की एक निजी सोसायटी में रहती है, जो मूलत: रोहतक के अस्थल बोहर की रहने वाली है। इसके अलावा दो युवती सूरतनगर (गुरुग्राम) व मेहम (रोहतक) की भी पकड़ी है, जबकि स्पा सेंटर के एक कर्मचारी दिनेश निवासी पनवाडी (उत्तरप्रदेश), सुभाष निवासी बनवन, अजीत निवासी पथरेडी व विशम्बर निवासी जसरापुर (खेतड़ी) को भी पकड़ा। सभी आरोपियों को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि टावर में चल रहे एक स्पा सेंटर पर देह व्यापार की शिकायत मिली थी। इस पर सोमवार को एक बोगस ग्राहक भेजकर पुष्टि कराई। बोगस ग्राहक का इशारा मिलने पर पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर सेंटर की संचालिका सहित दो युवती व चार युवकों को पकड़ लिया।

Published on:
18 Dec 2018 06:06 pm