अलवर

प्रशासन के लिए छोड़ गए सवाल : दिल्ली हाइवे पर चलती गाड़ी में लगी आग, चालक व सवारी गायब

बहरोड़ ञ्च पत्रिका. कस्बे के हाईवे पर शनिवार रात को 12 बजे के लगभग मुख्य फ्लाई ओवर की सर्विस रोड पर चलती हुई स्विफ्ट गाड़ी में आग लग गई। जिससे पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। गाड़ी में आग लगने के दौरान रोड पर वाहनों का जाम लग गया और आग की लपटें उठने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Aug 2022, 1:12 AM IST
प्रशासन के लिए छोड़ गए सवाल : दिल्ली हाइवे पर चलती गाड़ी में लगी आग, चालक व सवारी गायब
प्रशासन के लिए छोड़ गए सवाल : दिल्ली हाइवे पर चलती गाड़ी में लगी आग, चालक व सवारी गायब


बहरोड़ ञ्च पत्रिका. कस्बे के हाईवे पर शनिवार रात को 12 बजे के लगभग मुख्य फ्लाई ओवर की सर्विस रोड पर चलती हुई स्विफ्ट गाड़ी में आग लग गई। जिससे पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। गाड़ी में आग लगने के दौरान रोड पर वाहनों का जाम लग गया और आग की लपटें उठने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को हाइवे की सर्विस रोड पर गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद दमकल को बुलाया गया और करीब आधे घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक हरियाणा के गुरुग्राम नम्बर की स्विफ्ट गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। गाड़ी में कौन सवार थे इसका भी पता नहीं लग पाया और ना ही गाड़ी मालिक के द्वारा थाने में रिपोर्ट दी गई है। गाड़ी किसकी है पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।

महिला ने परिजनों के खिलाफ दर्ज कराया अन्य जगह शादी करने का मामला

नीमराणा ञ्च पत्रिका. थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही परिजनों पर रुपए लेकर अन्य जगह शादी करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि काली पहाड़ी निवासी लाडो देवी पत्नी विजय ङ्क्षसह ने कोर्ट इस्तगासे के माध्यम से थाने में अपने पीहर पक्ष के खिलाफ छह लाख रुपए लेकर अन्य जगह शादी करने के लिए बाध्य करने का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार काली पहाड़ी निवासी विजय ङ्क्षसह की 8 जुलाई 2022 को चरखी दादरी हरियाणा निवासी लाडो के साथ शादी हुई थी।जिसके बाद उसके परिजन उसकी अन्य जगह पर छह लाख रुपए लेकर शादी करवाने को लेकर दबाव बनाने रहे है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Published on: