अलवर

Rahul Gandhi In Alwar Live : राहुल गांधी ने अलवर सभा में इन्हें बताया “भारत माता”, बोले-‘प्रधानमंत्री नहीं जानते’

Rahul Gandhi In Alwar Live
less than 1 minute read
Dec 04, 2018
Rahul Gandhi Alwar rally : Rahul Gandhi calls Bharat MataTo Farmers
Rahul gandhi

अलवर के मालाखेड़ा में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर भाषण में भारत माता की जय का नारा देते हैं, लेकिन भारत माता की जय क्या है, यह उन्हें पता नहीं। उन्होंने भारत माता का अर्थ बताते हुए कहा कि देश का किसान, युवा, माता बहन सबको मिलाकर ही भारत माता बनती है। असल में प्रधानमंत्री भारत माता की नहीं, अंबानी की जय बोलते हैं, क्योंकि उनके लिए अनिल अंबानी जैसे ही अमीर लोग ही भारत माता है।

राहुल गांधी ने किसान, युवा आदि को भारत बताते हुए कहा कि देश में किसानों को कर्जा माफ नहीं हो रहा है, वहीं युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। राहुल गांधी ने अपना भाषण शुरु करने के कुछ देर बाद ही अलवर के चार युवाओं का जिक्र किया, जिन्होंने कुछ दिनों पहले ट्रेन से कटकर आत्महत्या की थी।

Published on:
04 Dec 2018 05:15 pm