अलवर

Rahul Gandhi Live : अलवर में कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री मोदी पर किए हमले, जानिए किन-किन मुद्दों पर बोले राहुल

Rajasthan Assembly Election 2018 : Rahul Gandhi Speech In Alwar
2 min read
Dec 04, 2018
Rahul Gandhi Live : Rahul Gandhi Addressed Rally In Alwar Rajasthan
Rahul Gandhi Live : अलवर में कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री मोदी पर किए हमले, जानिए किन-किन मुद्दों पर बोले राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अलवर के मालाखेड़ा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित भारतीय जनता पार्टी को घेरा। अलवर में उन्होंने करीब 30 मिनट भाषण दिया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि 2014 में मोदी प्रधानमंत्री बने, और उससे पहले वसुंधरा मुख्यमंत्री बनी थी। राहुल ने कहा कि अपने हर भाषण में मोदी ने वादे किए और युवाओं से कहा था कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। राहुल ने केन्द्र सरकार को किसान, रोजगार, राफेल आदि के मुद्दों पर घेरा। राहुल ने कहा कि मैं बैंक में 15 लाख रुपए पहुंचाने जैसे झूठे वादे नहीं करता, लेकिन राजस्थान, एमपी व छत्तीसढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ होगा।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी हर सभा में भारत माता की जय बोलते हैं, लेकिन युवा, किसान, मजदूर आदि जो असल रूप में भारत माता है, उन्हें कुछ नहीं देते। राहुल ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि नोटबंदी के समय नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चौकसी में से कोई लाइन में नहीं खड़ा हुआ था। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी को कालेधन के खिलाफ लड़ाई बताया था, लेकिन वो लड़ाई कालेधन को सफेद करने की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विजय माल्या लंदन जाने से पहले अरूण जेटली से मिले थे।

राफेल पर घेरा

राफेल का मुद्दा छेड़ते हुए राहुल ने कहा कि वायुसेना ने मनमोहन सिंह को कहा कि लड़ाकू विमान की जरूरत है। वायुसेना ने राफेल की मांग की और सिंह ने हामी भर दी और विमानों का हिंदुस्तान में बनना तय हुआ, लेकिन मोदी सरकार बनी और हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स से काँट्रेक्ट छीनकर अनिल अंबानी को ठेका दे दिया, जिसने आज तक विमान नहीं बनाए हैं। राफेल के मुद्दे के साथ उन्होंने अनिल अंबानी पर भी खूब हमले किए। राहुल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी अपनी रैलियों में राफेल के बारे में एक शब्द नहीं बोलते।

चौकीदार चौर है के नारे लगवाए

राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों से चौकीदार चोर है के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि 2014 मे मोदी ने आपसे अच्छे दिन के नारे लगवाए थे, लेकिन अब लोग चौकीदार चोर है के नारे लगाते हैं।

किसानों पर बोले

सभा के दौरान किसानों पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपको बीमा योजना का पैसा नहीं मिलता। उन्होंने किसानों की कर्जमाफी को लेकर भी सरकार पर हमले बोले। उन्होंने कहा कि किसानों के बीमा का पैसा अनिल अंबानी को दे दिया। उन्होंने कहा कि 45 हजार करोड़ रुपए किसानों का पैसा बीमा में डाला है, 45 हजार करोड़ में से 16 हजार करोड़ रुपया हिंदुस्तान के अमीर लोगों की जेब में गया है।

युवाओं का जिक्र किया

राहुल गांधी ने युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल 2 करोड़़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन अलवर में बेरोजगारी के चलते 4 युवाओं ने आत्महत्या की। राहुल ने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही फेक्ट्रियां लगाई जाएगी जिसमें युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि फूड फैक्ट्रियों से किसानों को फायदा होगा।

राहुल के भाषण से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, जितेन्द्र सिंह सहित अलवर जिले की विधानसभा से कांग्रेस के 10 प्रत्याशियों ने अपना संबोधन दिया।

Published on:
04 Dec 2018 04:14 pm