अलवर

भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए हारी सीटों पर बढ़ाएगी पन्ना प्रमुख

राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट रही है। विधानसभा के दौरान यहां हारी 6 सीटों पर पन्ना प्रमुख से लेकर अनुभवी नेता उतारने की तैयारी चल रही है।

less than 1 minute read
Dec 17, 2023
Rajasthan New CM BJP

राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट रही है। विधानसभा के दौरान यहां हारी 6 सीटों पर पन्ना प्रमुख से लेकर अनुभवी नेता उतारने की तैयारी चल रही है। विधानसभावार होने वाली समीक्षा के मुताबिक ही पार्टी आगे बढ़ेगी। जनवरी में यहां प्रवासी सांसद, विधायक व मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। माना जा रहा है कि हारी सीटों पर बूथ मैनेजमेंट अलग तरीके से पार्टी करेगी ताकि लोकसभा चुनाव में इन सीटों से अधिक मत हासिल किए जा सकें।

भाजपा जिले में अलवर ग्रामीण, किशनगढ़बास, थानागाजी, मुंडावर, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ व रामगढ़ विधानसभा सीटों पर हारी है। तीन सीटों पर जीत का अंतर अधिक है। 11 विधानसभाओं की बात की जाए तो भाजपा व कांग्रेस में वोटों का अंतर 1 लाख से अधिक का है। यानी कांग्रेस ने वोट ज्यादा पाए हैं। भाजपा इन सीटों पर हार की समीक्षा कर रही है। बताया जा रहा है कि हार का ये कारण है कि बूथ मैनेजमेंट कमजोर रहने से लेकर राज्य सरकार की विफलताओं को जनता तक पार्टी पदाधिकारी व नेता नहीं पहुंचा पाए। अब उसी के मुताबिक पार्टी आगे बढ़ रही है। जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता का कहना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का ही सांसद बनेगा। जहां हम कमजोर रहे हैं वहां और काम करेंगे। जनता हमारे साथ जुड़ रही है। प्रदेश में हमारी सरकार है। केंद्र में भी बनाएंगे।

Published on:
17 Dec 2023 03:32 pm
Also Read
View All