अलवर

राजस्थान चुनाव 2018 : नवजोत सिंह सिद्धू ने PM मोदी को लेकर दिया बयान, कहा – ‘मोदी प्रधानमंत्री नहीं प्रचार मंत्री हैं’

राजस्थान चुनाव 2018 : नवजोत सिंह सिद्धू ने PM मोदी को लेकर दिया बयान, कहा - 'मोदी प्रधानमंत्री नहीं प्रचार मंत्री हैं'
less than 1 minute read
Dec 01, 2018
Feature image

अलवर/खैरथल।

राजस्थान चुनाव 2018 में कांग्रेस के स्टार प्रचारक पंजाब सरकार में केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को प्रदेश में जनसभा को संबोधित किया। नवजोत सिंह सिद्धू ने अलवर जिले में किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के खैरथल में जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने केन्द्र सरकार को नोटबंदी, राफेल, किसानों के मुद्दों पर घेरा।

वहीं राज्य सरकार पर हमला करते हुए सिद्धू ने कहा कि वसुंधरा का बनाया गया निती आयोग ही प्रदेश को सबसे पिछड़े इलाके का खिताब दिला रहा है। सिद्धू ने राजे पर आरोप लगाते हुए कहा कि वसुंधरा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, लेकिन उनके राज में प्रदेश में 38 हजार बलात्कार हुए।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि भाजपा किसानों का कर्ज माफ नहीं करने के बाद वोट मांग रही है। अगर कांग्रेस सरकार में आई तो 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ करेंगे। सिद्धू ने कहा कि मोदी ने 5 हजार करोड़ के फोटो अखबारों में छपवाए हैं। वे प्रधानमंत्री नहीं प्रचार मंत्री हैं।

सिद्धू ने कहा कि कालाधन विदेशों के बैंक में है, लेकिन यहां नोटबंदी की गई। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के समय गरीबों के घर का पैसा, भाजपा नेताओं के बैंकों में डाला गया। सभा के अंत में सिद्धू ने सभी को कांग्रेस के साथ आने का आह्वान किया।

Published on:
01 Dec 2018 08:34 pm