अलवर

अलवर में मतदान के दौरान बानसूर विधायक की मौजूदगी में उनके गनमैन ने तीन युवकों को पीटा, देखें वीडियो

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Dec 07, 2018
Rajasthan Election Live : MLA Shakuntala Rawat's Gun man Beating Video
अलवर में मतदान के दौरान बानसूर विधायक की मौजूदगी में उनके गनमैन ने तीन युवकों को पीटा, देखें वीडियो

अलवर के बानसूर में कांग्रेस प्रत्यासी शकुंतला रावत व उनके गनमैंन ने तीन युवकों के साथ मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पर एसपी ने तुरंत गनमैन को लाइन हाजिर कर दिया है।

अलवर के बानसूर विधानसभा क्षेत्र में बानसूर कस्बे के एक बूथ के पास आज कांग्रेस प्रत्यासी शकुंतला रावत व उनके गनमैन यशवंत ने वहां मौजूद तीन युवकों के साथ मारपीट की। इस दौरान वहां कुछ देर तक हंगामा हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि तीन युवक मतदान बूथ के पास घूम रहे थे। इस बार शकुंतला रावत व उनके समर्थकों को लगा कि यह लोग बूथ कैपचरिंग जैसी घटना कर सकते हैं। इस पर उन्होंने युवकों से कहासुनी करते हुए उनके साथ मारपीट की। कुछ देर तक वहां हंगामा हो गया। तो वहीं इस पूरे मामले का वहां मौजूद लोगों में से किसी ने वीडियो बना लिया व सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने गनमैन को लाइन हाजिर कर दिया है।

इस पूरे मामले में शकुंतला रावत का कहना है कि वह कोई पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है। रावत ने कहा कि तीनों लडक़े टोंक, पाली व अजीतगढ़ के हैं। शकुंतला का कहना है कि उन लडक़ों ने मेरे ऊपर हमला किया। इसके बाद मेरे गार्ड ने मुझे बचाया। शकुंतला रावत ने बताया कि तीनों लडक़ों को उन्होंने पुलिस के हवाले किया, अब पुलिस का काम है कि तहकीकात करे कि उन लडक़ों का क्या मकसद है।

Published on:
07 Dec 2018 03:04 pm