अलवर

Election Result Live : अलवर जिले में कांग्रेस ने जीती चार सीटें, भाजपा, बसपा व निर्दलीय के खाते में आई दो-दो सीटें

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Dec 11, 2018
Rajasthan Election Result 2018 : Alwar District Result Declare
अलवर जिले में कांग्रेस ने जीती चार सीटें, भाजपा, बसपा व निर्दलीय के खाते में आई दो-दो सीटें

राजस्थान के पूर्वी सिंहद्वार अलवर में कांग्रेस पार्टी ने सवार्धिक चार सीटें जीती। सत्ताधारी भाजपा को जिले की दो सीटें ही मिली। वहीं बसपा ने बड़ा उलटफेर करते हुए दो सीटें जीती। अलवर में निर्दलीयों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, निर्दलीयों ने भी दो सीटें जीती है। तिजारा से भाजपा के बागी संदीप यादव ने बसपा का परचम लहराया। वहीं किशनगढ़ में बसपा के दीपचंद खैरिया ने सांसद करण सिंह यादव व मौजूदा विधायक रामहेत यादव को हरा दिया।

भाजपा 9 से 2 पर

भाजपा के जिले में कुल दो प्रत्याशी ही जीत पाए। अलवर शहर से भाजपा के संजय शर्मा ने जीत दर्ज की, वहीं मुण्डावर से पूर्व विधायक स्व. धर्मपाल चौधरी के पुत्र मंजीत चौधरी जीते। भाजपा के जिले में 9 विधायक थे, अब भाजपा के जिले में कुल 2 विधायक ही चुने गए हैं।

कांग्रेस ने सवार्धिक चार सीटें जीती

कांग्रेस ने जिले में सर्वाधिक चार सीटें जीती है। कांग्रेस के अलवर ग्रामीण से उम्मीदवार टीकाराम जूली ने जीत हासिल की, इनके साथ ही राजगढ़-लक्ष्मणढ़ से जौहरी लाल मीणा विजेता घोषित हुए। वहीं कठूमर से बाबूलाल बैरवा ने जीत हासिल की। बानसूर से विधायक शकुंतला रावत ने फिर जीत दर्ज की।

निर्दलीय भी रहे भारी

अलवर जिले में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। थानागाजी से निर्दलीय प्रत्याशी कांती मीणा ने जीत दर्ज की। वहीं बहरोड़ से बलजीत यादव जीत गए। ये दोनों प्रत्याशी कांग्रेस के बागी थे।

Updated on:
11 Dec 2018 03:09 pm
Published on:
11 Dec 2018 03:09 pm