अलवर

Alwar Election Result LIVE: अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली जीते, भाजपा प्रत्याशी रामकिशन को 26 हजार 500 वोटों से हराया

Alwar Election Result LIVE: अलवर जिले में अब परिणाम सामने आने लगे हैं। अलवर ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस के टीकाराम जूली ने जीत दर्ज की है।
less than 1 minute read
Dec 11, 2018
Rajasthan Election Result 2018 Live Tikaram Julie Won From Alwar Rural
अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली जीते, भाजपा प्रत्याशी रामकिशन को 26 हजार 500 वोटों से हराया

अलवर जिले में अब परिणाम सामने आने लगे हैं। अलवर ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस के टीकाराम जूली ने जीत दर्ज की है। टीकाराम जूली की जीत लगभग तय मानी जा रही थी। जूली ने करीब 26 हजार 500 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी रामकिशन मेघवाल एकतरफा मुकाबले में हराया है। इसके अलावा बहरोड़ विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बलजीत यादव ने करीब 5 हजार वोटों से जीत हासिल की है। वहीं थानागाजी विधानसभा सीट पर कांति मीणा जीत के बेहद करीब है। यहां उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। टीकाराम जूली की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जीत का माहौल है। वहीं राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जौहरी लाल मीणा की जीत लगभग तय है। अलवर शहर में संजय शर्मा भी जीत की ओर है, वे साढ़े 22 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। इधर उनके घर पर भी जीत का जश्न अभी से शुरु हो गया है।

Updated on:
11 Dec 2018 01:55 pm
Published on:
11 Dec 2018 01:43 pm