अलवर

Rajasthan : राजस्थान में संविदाकर्मियों के लिए खुशखबर, 3,967 लेखा सहायक, जेटीए व रोजगार सहायक होंगे नियमित!

Rajasthan Government Jobs : राजस्थान में खुशखबर। प्रदेश सरकार मनरेगा में कार्य कर रहे 3967 लेखा सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर व ग्राम रोजगार सहायकों को नियमित करने पर विचार कर रही है।

less than 1 minute read
Jun 21, 2026
Rajasthan Good news 3967 Accounts Assistants JTAs Employment Assistants regularized
Rajasthan Government Jobs : सीएम भजनलाल शर्मा व ग्राफिक्स। फोटो पत्रिका

Rajasthan Government Jobs : मनरेगा के तहत प्रदेशभर में संविदा पर कार्य कर रहे 3967 लेखा सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर व ग्राम रोजगार सहायकों के लिए अच्छी खबर है। इन सभी को सरकार नियमित करने जा रही है। सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत स्क्रीनिंग करके इन्हें लाभ दिया जाएगा। मनरेगा (वीबी-जी राम-जी) के तहत हर जिले में लेखा सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायकों से लेकर कई पदों पर संविदा के तहत भर्ती हुई थी।

अलवर जिले में कनिष्ठ सहायक बड़ी संख्या में कार्यरत हैं। इनका कार्य मनरेगा के कार्यों में लेबर बढ़ाना है। साथ ही तकनीकी सहायता देना है। इसके लिए मानदेय तय है। यह काफी समय से स्थायीकरण की मांग कर रहे थे। बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत के विधानसभा में पूछे गए सवाल कि इन कार्मिकों के स्थायीकरण को लेकर सरकार क्या कदम उठा रही है? इसका जवाब अब सरकार की ओर से दिया गया है। सरकार ने कहा है कि यह प्रक्रियाधीन है। इन कार्मिकों की स्क्रीनिंग का फार्मूला भी सरकार ने सामने रखा है।

अब जिलों में तैनात कार्मिक

अजमेर में 90, अलवर में 146, भरतपुर में 101, बाड़मेर में 225, बारां में 125, भीलवाड़ा में 139, दौसा में 64, धौलपुर में 42. जयपुर में 184, जोधपुर में 142, उदयपुर में 321 कार्मिक कार्यरत हैं। इसी तरह अन्य जिलों में भी संविदा पर अलग-अलग पदों पर यह कार्मिक काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार इस साल के आखिर तक इनके स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकती है।

Published on:
21 Jun 2026 07:11 am