https://www.patrika.com/alwar-news/
थानागाजी विधानसभा के विधायक हेमसिंह भडाणा राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। यहां इन्होंने अपना कोई निवास स्थान नहीं बनाया है। वे अलवर वीर सावरकर व जयपुर बंगले से ही क्षेत्र में आते जाते हैं। थानागाजी क्षेत्र के आधे से ज्यादा लोग ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं जो आए दिन ओवरलोड जीपों में यात्रा करने को मजबूर हैं। प्रतापगढ़ रोड से लेकर विराट नगर जयपुर रोड पर भी ओवरलोड वाहन चलाते हैं।
पेयजल
थानागाजी विधानसभा के अनेक गांवो में पेयजल की विकराल समस्या बनी हुई है। पेजजल समस्या के निराकरण के लिए कारगर उपाय नही किये गए है। जिससे लोगो को पेयजल की समस्या का सामना कर पड रहा है।
चिकित्सा
जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर थानागाजी में सीएचसी तो खुली हुई है पर बीमारू हालात में हैं। यहां पर्याप्प्त चिकित्सक नहीं हैं। अस्पताल में मात्र तीन डाक्टर कार्यरत हैं। जिनमें कोई गायनिक चिकित्सक नहीं है। थानागाजी क्षेत्र का बड़ा कस्बा प्रतापगढ़ है, जहां पर चार चिकित्सक लगाएं हुए, लेकिन कार्यरत एक ही चिकित्सक मिलते हैं। जबकि विगत दिनों में प्रतापगढ़ कस्बे के गांव लालपुरा के रांकडा की ढाणी में तीन मौतें भी सामने आई थीं। लेकिन विधायक का इस और कोई ध्यान नहीं है।
शिक्षा
शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों को क्रमोन्नत तो कर दिया है, लेकिन पर्याप्प्त शिक्षक नहीं होने के कारण शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है जिसके संबंध में ग्रामीणों ने कई बार मंत्री हेमसिंह भडाणा से भी शिकायत की है, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
सफाई
गंदगी के आलम को देखा जाए तो नालियां गंदगी से अटी हुईं है। इस और पंचायत का कोई ध्यान नहीं है। सफाई नहीं होने से लोगों को बीमार होने का अंदेश रहता है।
अतिक्रमण
थानागाजी उपखंड कार्यालय से लेकर प्रतापगढ़ रोड पर ठेलियों का जमावड़ा रहता है जिससे आए दिन प्रतापगढ़ रोड पर जाम लगा रहता है।