अलवर

Panchayat Chunav: चौथे चरण की वोटिंग जारी, टपूकड़ा में सबसे ज्यादा मतदान हुआ

राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के तहत सोमवार को पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान जारी है। चौथे चरण के तहत खैरथल-तिजारा जिले की कोटकासिम, मंडावर, टपूकड़ा और ततारपुर पंचायतों में मतदान कराया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 11:56 AM IST
panchayat chunav 4th phase voting
ग्राम पंचायत बघाना मतदान केंद्र पर लगी महिलाओं की लाइन (फोटो - पत्रिका)

पंचायत चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को खैरथल-तिजारा जिले की चार पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। सुबह से ही ग्रामीण इलाकों में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाता अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

चार पंचायतों में हो रहा मतदान

चौथे चरण के तहत खैरथल-तिजारा जिले की कोटकासिम, मंडावर, टपूकड़ा और ततारपुर पंचायतों में मतदान कराया जा रहा है। इन पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाता अपने वोट से कर रहे हैं।

मतदान प्रतिशत (सुबह 10 बजे तक)

  • टपूकड़ा (Tapukara) 28.23%
  • कोटकासिम (Kotkasim) 27.43%
  • ततारपुर (Tatarpur) 26.11%
  • मुंडावर (Mandawar) 24.97
हरसौली में महिलाओं की लगी लाइन 
हरसौली में मतदान के लिए लगी लाइन 
कोटकासिम में बुजुर्ग ने किया मतदान  
कोटकासिम के भगाना गांव में मतदान केंद्र पर 200 मी परिधि क्षेत्र से बाहर चौपाल पर बैठे प्रत्याशियों के समर्थक और लोग
Updated on:
16 Nov 2026, 11:56 AM IST
Published on: