अलवर

‘अमृतं जलम्’ का शंखनाद: अलवर के ऐतिहासिक हाथी कुंड की बदली सूरत, गीतों और जयकारों के बीच हुआ श्रमदान

राजस्थान पत्रिका के बहुचर्चित 'अमृतं जलम्' महाअभियान का मंगलवार को अलवर में उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। शहर के ऐतिहासिक हाथी कुंड (सागर जलाशय) में विभिन्न वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और जल संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। इस दौरान भक्ति गीतों और देशभक्ति के तरानों ने वालंटियर्स में नया जोश भर दिया।

3 min read
May 12, 2026
हाथी कुंड की साफ़-सफाई (फोटो - पत्रिका)

राजस्थान पत्रिका के 'अमृतं जलम्' महाअभियान का मंगलवार को अलवर में उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। शहर में सुबह करीब 6:30 बजे हाथी कुंड पर शहरवासी फावड़ा और तगारी लेकर जुटना शुरू हो गए। अभियान की शुरुआत 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के जयघोष के साथ हुई। भक्ति गीतों और "साथी हाथ बढ़ाना" जैसे फिल्मी गीतों की धुन पर लोगों ने न केवल कुंड के कचरे को बाहर निकाला, बल्कि बरसों से जमी मिट्टी को भी साफ किया। इसका मुख्य उद्देश्य बारिश के मौसम में यहाँ अधिक से अधिक पानी का संचय करना है।

महिलाओं और बालिकाओं ने दिखाई मिसाल

इस महाअभियान में केवल युवा ही नहीं, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं ने भी कंधे से कंधा मिलाकर भागीदारी निभाई। नन्ही बालिका मनस्वी शांडिल्य से लेकर मैराथन विजेता एडवोकेट सीमा सैनी, पैरा लीगल वालंटियर रेखा महलावत और सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नीरू जैन ने सक्रियता दिखाई। साथ ही, महिला उद्यमी अर्चना जैन और समाजसेविका संगीता मीणा ने भी श्रमदान कर जल स्रोतों को बचाने का संकल्प लिया।

नगर निगम का मिला भरपूर सहयोग

सफाई अभियान को सफल बनाने में अलवर नगर निगम की टीम का विशेष योगदान रहा। निगम की करीब 20 लोगों की टीम, जिसमें विजय, तरुण, धर्मपाल सिंह, मोहित और अन्य शामिल थे, ने घंटों पसीना बहाया। निगम के कर्मियों ने न केवल सफाई में हाथ बंटाया, बल्कि हाथों में बैनर लेकर स्वच्छता और जल सुरक्षा का संदेश भी दिया।


आने वाली पीढ़ी के लिए पानी बचाने का संकल्प

अभियान के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जल स्रोतों की देखरेख केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जवाबदेही है। महाअभियान के जरिए संदेश दिया गया कि अगर आज हमने अपने परंपरागत जल स्रोतों को सुरक्षित नहीं रखा, तो आने वाली पीढ़ियां पानी के संकट से जूझेंगी। अभियान के अंत तक हाथी कुंड की तस्वीर पूरी तरह बदली हुई नजर आई, जिससे आने वाले मानसून में यहाँ बेहतर जलभराव की उम्मीद जगी है।

ये रहे मौजूद

नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका व निगम के पूर्व मेयर घनश्याम गुर्जर, संयुक्त वैश्य महासभा बुध विहार विजय नगर के अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, मंत्री सुरेश चंद शर्मा, उप मंत्री अनिल बसंल, सत्यनारायण अग्रवाल, रूपेश कुमार गुप्ता, सुभाष चंद अग्रवाल, एनईबी से समाजसेवी भागचंद जैन, मनीष सिंह विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री मनीष सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंंत्री विनोद खंडेलवाल, प्रखंड अध्यक्ष नरेश शर्मा, पुरुषार्थी समिति के प्रवक्ता विशाल गांधी, यदुवेंद्र सिंह ,विशाल जैन, वी फॉर यू संस्थान से नगेंद्र सिंह, अमित जैन राजेश जैन, श्याम सेठी, करणी माता मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, राजेश जोशी, अंतरराष्ट्रीय धावक बिशन कालरा, कंपनी बाग जुंबा क्लास से हरिश पूंजानी, बिजनेस मैन रविंद्र जैन, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक हिमांशु शर्मा, किशनकुंड विकास समिति के बाला प्रसाद, मानसिंह, किशन अरोड़ा, मोनू, आशीष गुप्ता, पुष्पेंद्र जायसवाल, धोली छतरी मंदिर समिति से भारत शर्मा, मोतीडूंगरी मॉर्निग वॉक ग्रुप से डा। केके शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के सुनील खंडेलवाल, मयंक, मानसिंह, श्याम सेठी, धर्मेंद्र गर्ग, नंद किशोर, अमित कुमार, अनिल कुमार, यदूवेंद्र सिंह, राहुल जैन, संदीप व भवानी सिंह, सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक नंदा, इंडियन नेशनल रिव्ल्यूवेशन पार्टी के शहर अध्यक्ष बाला प्रसाद, भरत भोजवानी, किशनकुंड पर्यावरण सेवा समिति के भूपेंद्र पंवार, अमित छोकर, बिट्टू सैनी के अलावा एडवोकेट गौरव शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Published on:
12 May 2026 01:58 pm
Also Read
View All