अलवर

इन बदमाशों ने डकैती, गोकशी के साथ पुलिस पर की थी फायरिंग, अब यहां से किया गिरफ्तार

पुलिस ने डकैती, पुलिस पर फायरिंग और गोकशी के मामले में फरार 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें इनामी बदमाश भी शामिल हैं।
less than 1 minute read
Jan 19, 2019
Rajasthan Police Arrest Accused If Theft, Cow Smuggling And Firing
इन बदमाशों ने डकैती, गोकशी के साथ पुलिस पर की थी फायरिंग, अब यहां से किया गिरफ्तार

अलवर. पुलिस ने टपूकड़ा सहित अलवर क्षेत्र के कई थाना क्षेत्रों में पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने व लूटपाट करने के आरोपियों की धरपकड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजीव रूड़ी ने बताया कि थाना पुलिस ने नूंह रोड से साजिश उर्फ फुक्का पुत्र हुसैना निवासी पल्ला नूंह हरियाणा को गिरफ्तार किया है। साजिश खां भिवाड़ी फेस थर्ड थाना पुलिस पर गोतस्करी के दौरान फायरिंग कर फरार हो गया था। जिस पर एसपी ने 2 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने मिरचूनी-नाखनोल सडक़ से कालू उर्फ काड़ू पुत्र अहमद निवासी ढाकपुरी थाना तिजारा को गिरफ्तार किया है। कालू की राजगढ़ थाने में दर्ज एक मामले में पुलिस को 7 साल से तलाश थी व उस पर एक हजार का इनाम घोषित था। डकैती के मामले में फरार चल रहे वहीदा पुत्र हमीदा निवासी पल्ला नूंह हरियाणा, साहून पुत्र सहजू निवासी पल्ला नूंह हरियाणा जो टपूकड़ा क्षेत्र में डकैती के मामले में 10 वर्ष से फरार चल रहे थे को गिरफ्तार किया है। ताहीर पुत्र रहमत टपूकड़ा थाने से पीडीपी एक्ट के तहत 2011 से फरार चल रहा था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है।

Published on:
19 Jan 2019 09:00 am