अलवर

अगर खरीददारी के लिए आप ऑनलाइन वेबसाइट करते हैं इस्तेमाल, तो जरूर पढ़ें ये खबर

www.patrika.com/rajasthan-news/
1 minute read
• •
Updated: 25 Jul 2018, 6:38 PM IST
cyber crime
cyber crime

अलवर ।

राजस्थान में बढ़ते साइबर क्राइम के बीच अलवर जिले से एक गिरोह की वारदात सामने आई है। अलवर के भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस ने एक वेबसाइट पर इनोवा गाड़ी बेचने का विज्ञापन देकर ठगी करने के प्रयास में मेवात ज़िले के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके तीन साथी पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने आरोपी से एक बोलेरो गाड़ी, एक देशी कट्टा और एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया है।


भिवाड़ी फेज थर्ड एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मेवात के पिनगवा थाना क्षेत्र के खोरी सहाय निवासी फखरुद्दीन ने एक वेबसाइट पर इनोवा गाड़ी बेचने के लिए विज्ञापन दिया था, जिसमें आंध्रप्रदेश नम्बर की चालीस हजार किमी चली हुई गाड़ी की कीमत दस लाख पचस हज़ार बेचने की बात कही गई थी।

इस गाड़ी का सौदा आंध्र प्रदेश के गोदावरी ज़िला निवासी एक व्यक्ति के साथ दस लाख में तय हुआ। वे गाड़ी खरीदने के लिए फकरुद्दीन के बताए स्थान
पर भिवाड़ी बस स्टैंड पहुंचे। बस स्टैंड पर फकरुद्दीन उन्हें मिल गया जबकि उसके तीन अन्य साथी कुछ दूरी पर खड़े थे। गोदावरी से आये लोगों ने पांच लाख नकद और पांच लाख रुपए गाड़ी पसन्द आने पर खाते में डलवाने की बात कही।

फखरुद्दीन ने उन्हें भिवाड़ी से बाहर ले जाकर गाड़ी दिखाने को कहा तो खरीदारों ने बस स्टैंड पर ही गाड़ी दिखाने की मांग की। आंध्र प्रदेश से आये चार लोगों में से एक व्यक्ति जब पैसे फकरुद्दीन को देने गया तो उसे देशी कट्टे की नोंक पर फकरुद्दीन व उसके तीन साथियों ने बोलेरो में बिठा लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर लूटपाट की कोशिश की। मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड पर पहले से ही मौजूद भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस ने आरोपी फखरुद्दीन को दबोच लिया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है ।

Published on: