अलवर

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल ने 2 हजार की मंथली लेकर छोड़ा वाहन, ऑडियो वायरल हुई तो खुली भ्रष्टाचार की पोल

दो हजार रुपए की मंथली बांध वाहन छोड़ा, कांस्टेबल और चालक निलम्बित - एमआईए थाने के कांस्टेबल और दलाल के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल- पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल और चालक को निलम्बित कर मामले की जांच सीओ ग्रामीण को दी

2 min read
Mar 15, 2021
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल ने 2 हजार की मंथली लेकर छोड़ा वाहन, ऑडियो वायरल हुई तो खुली भ्रष्टाचार की पोल


अलवर. जिला पुलिस की वर्दी पर बलात्कार के दाग के बीच भ्रष्टाचार की कालिख भी पुत गई है। मंगलवार को एमआईए थाने के एक कांस्टेबल और दलाल के बीच दो हजार रुपए की मंथली बांधकर वाहन छोडऩे सम्बन्धी बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ। जिस पर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाने के कांस्टेबल और चालक को निलम्बित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मंगलवार को एमआईए थाने के कांस्टेबल सुरेश मीणा निवासी करौली हाल अम्बेडकर नगर अलवर और एक व्यक्ति के बीच मोबाइल पर बातचीत का ऑडियो सामने आया है। एक मिनट 10 सैकेंड की बातचीत में कांस्टेबल सुरेश दो हजार रुपए की मंथली बांधकर वाहन को छोडऩे की बात कह रहा है तथा पूर्व में उस वाहन चालक से थाने के चालक उदेश शर्मा निवासी जाडला कठूमर द्वारा मंथली लेने की बात कर रहा है। इस मामले में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए एमआईए थाने के कांस्टेबल सुरेश और चालक उदेश को निलम्बित कर दिया गया है। इस मामले की जांच सीओ ग्रामीण योगेश शर्मा को सौंपी गई है।

ऑडियो में यूं खुली भ्रष्टाचार की पोल

कांस्टेबल : हैलो। दलाल : हां, सुरेश भाई।

कांस्टेबल : यार, वो तो करे है। हैलो...अपने देवे है थाणा में, दूसरो ड्राइवर है न वाकू करे। वाको फोन आ गयो मेरे पास। अब या महीना से तो मेरे पास कह दी। अब वा मेरे कू कर देगो।

दलाल : मंथली थोड़ी दे रखी है।कांस्टेबल : ना पिछले महीने दे रखी है वाकू, मेरे पास वा ड्राइवर को फोन आ गयो। फिर मेरे कू ये जान भी रहा हैं बड़ौदामेव से।

दलाल : अच्छा। कांस्टेबल : या महीना का मेरे कू दे देगो। कही दी वा ने, मैं कल दे जाऊंगो।

दलाल : ठीक है भाई सुरेश।कांस्टेबल : फिर मैंने छोड़ दी यार, वा फोन आ गया ड्राइवर को। थाणा का ड्राइवर को फोन आ गयो कि मेरे कू देकर जाया करो या।

दलाल : ड्राइवर को क्या नाम है अपने थाणे का।कांस्टेबल : उदेश। दलाल : उदेश। कांस्टेबेल : हां। दलाल : अच्छा अच्छा।

कांस्टेबल : अब या महीना मेरे कू दे जाएगो, या कह रहो है कि कल दे जाऊंगो दो हजार। कह रहो है कि साहब हमकू पतो नाय हो, आपकू दे जाऊंगो दो हजार। दलाल : अच्छा अच्छा। कांस्टेबल : अब हर महीना मेरे कू दे जाए करेगो दो हजार।

दलाल : अब गाड़ी तो छोड़ दो, गाड़ी वहीं खड़ी है अभी।कांस्टेबल : छोड़ दी छोड़ दी।

Published on:
15 Mar 2021 01:59 pm
Also Read
View All