अलवर

प्रताप ऑडिटोरियम में राजस्थान युवा शक्ति दिवस समारोह का प्रसारण 

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ मनाया गया।

less than 1 minute read
Mar 17, 2026
प्रताप ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का प्रसारण हुआ (फोटो - पत्रिका)

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ मनाया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राज्य सरकार युवाओं को सशक्त बनाकर प्रदेश के समग्र विकास और ‘विकसित राजस्थान-2047’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

जयपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अलवर जिले के प्रताप ऑडिटोरियम में भी किया गया, जहां जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से युवाओं को समर्पित 485 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जयपुर के मानसरोवर स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में राज्य सरकार की संस्थाओं आरसीएटी, आरकेसीएल और आरएसएलडीसी के माध्यम से प्रशिक्षित 9 हजार 432 युवाओं को कौशल उन्नयन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इन युवाओं को एआई, वेब डिजाइनिंग और अन्य आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।


इसके अलावा 403 स्टार्टअप्स को वायबिलिटी गैप फंडिंग के तहत 1 हजार 145 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत प्रथम लाभार्थी को चेक भी सौंपा गया, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहन मिला।

कार्यक्रम में ‘युवाओं का उत्थान’ विषय पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें युवाओं के विकास और उनके योगदान को दर्शाया गया। इस आयोजन के माध्यम से राज्य सरकार ने युवाओं के कौशल विकास, रोजगार सृजन और नवाचार को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Published on:
17 Mar 2026 04:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर