
गली से भागता हुआ दिखा लेपर्ड
अलवर शहर के आबादी वाले क्षेत्र में एक बार फिर लेपर्ड दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। सोमवार रात करीब 8:30 बजे लादिया मोहल्ला स्थित सदाशिव कॉलोनी में लेपर्ड दिखाई दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लेपर्ड एक कुत्ते का पीछा करते हुए गली से तेजी से भागता नजर आया।
घटना का वीडियो पास में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोग भयभीत हैं और रात के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोग वीडियो शेयर करते हुए सतर्क रहने की बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर 2024 में आरआर कॉलेज परिसर में भी लेपर्ड देखा गया था, जिसे बाद में वन विभाग ने कंपनी बाग से पकड़ लिया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है।
Published on:
17 Mar 2026 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
