2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar News: सरकारी स्कूल के आंगनबाड़ी केंद्र में फैला मिला खून, इलाके में हड़कंप

राजस्थान के अलवर में मंगलवार सुबह एक सरकारी स्कूल परिसर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र में चारों तरफ खून फैला मिलने से सनसनी फैल गई। फर्श से लेकर दीवारों तक पर खून के खौफनाक धब्बे और पैरों के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।

2 min read
Google source verification
alwar rupbas school

मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम (फोटो - पत्रिका)

अलवर में सरकारी स्कूल परिसर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र में खून फैला मिलने से सनसनी फैल गई। यह मामला अरावली विहार थाना इलाके के रूपवास स्थित सरकारी स्कूल का है। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और कुछ लाभार्थी बच्चे केंद्र पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। आंगनबाड़ी के कमरों के बाहर परिसर के फर्श पर खून बिखरा हुआ था। सिर्फ फर्स ही नहीं, बल्कि वहां की दीवारों पर भी खून के छींटे और धब्बे साफ दिखाई दे रहे थे।

स्थानीय लोगों डर का माहौल

इसके अलावा पूरे परिसर में नंगे पैरों और जूते-चप्पलों के खून से सने निशान भी मिले हैं, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि रात के वक्त यहां कोई बड़ी घटना हुई थी। आंगनबाड़ी स्टाफ ने तुरंत इस घटना की जानकारी स्कूल प्रशासन और अरावली विहार थाना पुलिस को दी।

स्कूल के भीतर खून मिलने की खबर ने स्थानीय लोगों डर का माहौल पैदा कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद तुरंत फोरेंसिक (एफएसएल) टीम को मौके पर बुलाया गया।

पीछे है जंगल का क्षेत्र

फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने आंगनबाड़ी केंद्र में दीवारों और फर्श पर फैले खून के नमूने (ब्लड सैंपल) इकट्ठा किए हैं। इसके साथ ही वहां मिले पैरों और जूतों के निशानों के प्रिंट भी लिए गए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों के मन में अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह खून किसका है? क्या रात के समय यहां किसी के साथ गंभीर मारपीट हुई है या फिर के साथ कोई वारदात ? जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर के ठीक पीछे जंगल का क्षेत्र भी है।


आशंका जताई जा रही है कि इसी सूनेपन का फायदा उठाकर यहां किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया हो। फिलहाल पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और इलाके के अस्पतालों से भी संपर्क कर रही है ताकि पता चल सके कि कोई घायल शख्स वहां इलाज के लिए तो नहीं आया। इस मामले में एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह खून किसी इंसान का है या जानवर का और घटना की सच्चाई क्या है।