17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Railway News: रानीखेत एक्सप्रेस व योगनगरी-ऋषिकेश सहित ये ट्रेन नहीं जाएंगी दिल्ली

Railway News: तकनीकी कार्य के कारण रेल संचालन पर असर पड़ा है, जिसके चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

ट्रेन। पत्रिका फाइल फोटो

Railway News तकनीकी कार्य के कारण रेल संचालन पर असर पड़ा है, जिसके चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रेलवे के अनुसार 17 मार्च को गाड़ी संख्या 09609 उदयपुर सिटी–योगनगरी ऋषिकेश रेल सेवा परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली कैंट, दिल्ली सराय, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज और साहिबाबाद होकर गुजरेगी, जिसके कारण दिल्ली स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं रहेगा।

इसी तरह गाड़ी संख्या 19031 साबरमती–योगनगरी ऋषिकेश रेल सेवा भी 17 मार्च को परिवर्तित मार्ग दिल्ली कैंट, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज और साहिबाबाद होकर संचालित होगी तथा दिल्ली और दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 19610 योगनगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी रेल सेवा भी परिवर्तित मार्ग नोली, दिल्ली शाहदरा ए पैनल, दिल्ली शाहदरा बी पैनल, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली, दिल्ली सराय और दिल्ली कैंट होकर चलेगी। इस ट्रेन का भी दिल्ली व दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

इसके अलावा 28 मार्च को गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम–जैसलमेर रेल सेवा साहिबाबाद, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली और दिल्ली सराय मार्ग से संचालित होगी तथा दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी अवश्य जांच लें।