
RajCop app : राजस्थान पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर एक नया कदम उठाया गया है। राजकॉप ऐप में नीड हेल्प नामक फीचर जोड़ा गया है, जिसमें महिलाओं को बिना समय गंवाए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस ऐप की मदद से स्कूल, कॉलेज, बाजार या भीड़ भाड़ वाली जगहों पर लड़कियों और महिलाओं के साथ मनचलों के छेड़छाड़ करने पर तत्काल कालिका पुलिस पहुंचेगी और मनचलों पर कार्रवाई होगी।
अलवर जिले में करीब तीन हजार से ज्यादा बालिकाओं और महिलाओं को यह उप डाउनलोड करवाया जा चुका है, जबकि राज्यभर में 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों ने यह ऐप डाउनलोड किया है। इस पर अभी तक 13 हजार 700 से ज्यादा शिकायतें मिल चुकी है। जिनका समाधान भी हो चुका है। पीड़ित महिला यह भी देख सकती हैं कि पुलिस की इमरजेंसी सहायता वाहन को ट्रैस भी कर सकती हैं।
इस ऐप में 24 घंटे सहायता दी जाती है। गूगल प्ले स्टोर पर जाकर राजकॉप ऐप मोबाइल में डाउनलोड किया जाता है। इसको खोलने पर नीड हेल्प आता है। इसमें रिक्वेस्ट भेजते ही जयपुर में स्थापित सेंट्रल कंट्रोल रूम में नोटिफिकेशन जाता है। वहां से कंट्रोल रूम स्थित फोन पर संपर्क कर समस्या की जानकारी लेता है। इसके कुछ समय बाद ही संबंधित क्षेत्र की पुलिस के इमरजेंसी वाहन को मैसेज कर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
राजकॉप एप पर छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर देर रात वाहन नहीं मिलने पर अकेली महिलाएं सहायता मांग रही है। इससे महिलाओं को काफी सहायता मिल रही है। शहर में बालिका स्कूलों व कॉलेजों में होने वाले कार्यक्रमों में जाकर यह ऐप डाउनलोड करवाया जा रहा है।- डॉ. पूनम, डीएसपी, अलवर
यह भी पढ़ें:
सरिस्का में इलेक्ट्रिक बसें चलाने में क्यों हो रही देरी? 30 बसों का होना है संचालन