अलवर

राजगढ़: बाइक असंतुलित होकर बिजली के पोल से टकराई, दो व्यक्ति घायल

राजगढ़ क्षेत्र के नयागांव प्रतापपुरा के टाटू का बास में एक सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई।
less than 1 minute read
Jun 21, 2025
Feature image
दुर्घटना में घायल व्यक्ति

राजगढ़ क्षेत्र के नयागांव प्रतापपुरा के टाटू का बास में एक सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक अचानक संतुलन बिगड़ने से चालक उसे नियंत्रित नहीं कर पाया।

बाइक सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजन व अन्य ग्रामीण पहुंचे। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

Published on:
21 Jun 2025 03:22 pm