
अस्पताल में घायल बच्ची व मौजूद परिजन (फोटो - पत्रिका)
नीमराना की सिटी सेंटर सोसायटी में तेज रफ्तार कार ने पार्क के बाहर टहल रही तीन मासूम बच्चियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहनों सहित तीनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से चल रही थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सोसायटी के निवासी संजू शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9:30 बजे उनकी दो बेटियां समृद्धि शर्मा (12 वर्ष) और सुनिधि शर्मा (13 वर्ष) अपनी सहेली एकता के साथ सोसायटी के ही पार्क के बाहर वॉक कर रही थीं। इसी दौरान सोसायटी में ही पीजी (PG) चलाने वाला बृजेश यादव नाम का शख्स अपनी स्विफ्ट कार को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए आया। उसने सीधे पार्क के बाहर खड़ीं तीनों बच्चियों को टक्कर मार दी।
परिजनों और चश्मदीदों का आरोप है कि कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगने के बाद बच्चियां करीब 50 मीटर तक कार के साथ घिसटती हुई चली गईं। हादसे के बाद पूरी सोसायटी में हड़कंप मच गया और लोग मदद के लिए दौड़े। स्थानीय निवासियों ने बिना वक्त गंवाए लहूलुहान हालत में तीनों बच्चियों को नीमराना के सतीश अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 12 साल की समृद्धि शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं सुनिधि और एकता का भी इलाज चल रहा है, डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत में अब पहले से कुछ सुधार है। दूसरी ओर, हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ को देखकर आरोपी चालक बृजेश यादव अपनी गाड़ी छोड़कर वहां से भाग निकला।
सूचना मिलते ही नीमराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
Published on:
26 Jun 2026 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
