26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Neemrana: पार्क के बाहर टहल रही तीन मासूम बच्चियों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Alwar Road Accident: अलवर के नीमराना में तेज रफ्तार कार ने पार्क के बाहर टहल रही तीन मासूम बच्चियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहनों सहित तीनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका अस्पताल में उपचार जारी है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Rakesh Mishra

Jun 26, 2026

alwar accident

हादसे में घायल मासूम। फोटो- पत्रिका

नीमराना। सिटी सेंटर सोसायटी में तेज रफ्तार कार ने पार्क के बाहर टहल रही तीन मासूम बच्चियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहनों सहित तीनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से चल रही थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

यह वीडियो भी देखें

लोगों में भारी आक्रोश

प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हादसे के बाद सोसायटी के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवासीय क्षेत्र में कई वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे पहले भी हादसे की आशंका जताई जाती रही है।

लोगों ने आवासीय क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनाने, गति सीमा का सख्ती से पालन कराने और नियमित पुलिस निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घायल बच्चियों के बयान और चिकित्सकीय रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तेज रफ्तार में थी कार

मामले में सोसायटी निवासी संजू शर्मा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार गुरुवार रात करीब 9:30 बजे उनकी 12 वर्षीय बेटी समृद्धि शर्मा, 13 वर्षीय बेटी सुनिधि शर्मा और उनकी सहेली एकता सोसायटी के पार्क के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान सोसायटी में पीजी संचालित करने वाला बृजेश यादव अपनी कार को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए वहां पहुंचा और कार से तीनों बच्चियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ को देखकर आरोपी चालक बृजेश यादव अपनी गाड़ी छोड़कर वहां से भाग निकला। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।