अलवर

अलवर ग्रामीण से जयराम जाटव का टिकट कटा, भाजपा ने रामकृष्ण मेघवाल को मैदान में उतारा

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Nov 19, 2018
RamKrishan Meghwal Bjp Candidate From Alwar Rural Assembly Seat
अलवर ग्रामीण से जयराम जाटव का टिकट कटा, भाजपा ने रामकृष्ण मेघवाल को मैदान में उतारा

अलवर. भाजपा ने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से फिर नया चेहरा उतार पिछले दिनों ही शिक्षक पद से ऐच्छिक सेवानिवृति लेकर राजनीति में आए रामकृष्ण मेघवाल को टिकट दिया है। पार्टी ने यहां अपने मौजूदा विधायक जयराम जाटव का टिकट काट दिया है। मेघवाल कुछ दिन पहले तक राजकीय बालिका सीनियर सैकेंडरी स्कूल टपूकड़ा में वरिष्ठ अध्यापक पद कार्यरत थे। उन्होंने पिछले दिनों ही शिक्षक पद से ऐच्छिक सेवानिवृति ली है और रविवार शाम करीब पांच बजे ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मेघवाल संघ पृष्ठ भूमि से हैं। अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने नया प्रयोग कर मौजूदा विधायक जयराम जाटव के बजाय संघ पृष्ठभूमि के कमालपुर टपूकड़ा निवासी रामकृष्ण मेघवाल पद दांव लगाया है।

टिकट मिलते ही पहली बात

भाजपा प्रत्याशी मेघवाल का कहना है कि अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता की निष्पक्ष भाव से सेवा करने के लिए राजनीति में आया हूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहने के कारण हमेशा क्षेत्र की जनता से लगाव रहा है। क्षेत्र में आमजन की सेवा करना ही उद्देश्य है। क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण व विकास के कार्यों को गति देना ही प्राथमिकता है। क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर कर विकास में अग्रणी बनाने का सपना है।

प्रत्याशी का ‘आधार’

आमदनी: पेंशन व परिजनों की आय

सोशल मीडिया: सक्रिय हैं।

पहचान: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता

अनुभव: संघ में कार्यकर्ता के रूप में जनसेवा

कोर टीम: भाजपा कार्यकर्ता

अक्सर कहां मिलते हैं: कमालपुर स्थित निवास एवं अलवर स्थित निवास पर

Updated on:
19 Nov 2018 10:01 am
Published on:
19 Nov 2018 09:58 am