अलवर

राजस्थान: 19 वर्षीय युवती से बलात्कार का प्रयास, परिजनों ने आरोपी व उसके परिजन पर लाठी-सरियों से ताबड़तोड़ हमला किया, तनाव हुआ

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंची और वहां अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

less than 1 minute read
Feb 26, 2021
राजस्थान: 19 वर्षीय युवती से बलात्कार का प्रयास, परिजनों ने आरोपी व उसके परिजन पर लाठी-सरियों से ताबड़तोड़ हमला किया, तनाव हुआ

अलवर. जिले के एक थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे एक 19 वर्षीय युवती घर के समीप खेत में शौच करते समय आरोपी युवक ने बलात्कार का प्रयास किया। जैसे ही घटना की जानकारी पीडि़त बालिका के परिजनों को लगी तो वो एकत्रित होकर आरोपी युवक के घर लाठी सरिया से लैस होकर पहुंच गए। वहां आरोपी युवक सहित उसके परिजनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब पुलिस को घटना की जानकारी लगी तो थानाधिकारी मय पुलिस जाप्ते मौके पर पहुंच गया। हमले में घायल हुए पांच लोगों को पुलिस ने अस्पताल लेकर आई और उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। पांच घायलों की गंभीर हालत होने पर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम भी मौके पर पहुंची और अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक गौतम ने बताया कि स्थानीय पुलिस थाने पर सुबह एक युवती अपनी मां के साथ बलात्कार के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस दौरान पीडि़ता के परिजनों ने आरोपी व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें आरोपी सहित उसके परिजन गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिये जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना की सूचना के बाद कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र के कई थानों का जाप्ता सहित क्यूआरटी टीम को तैनात किया है। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक बलराम मीना, एसडीएम् डॉ नवनीत कुमार सहित ने एफएसएल टीम अलवर से रविकांत शर्मा, प्रतापगढ़ थानाधिकारी राजेन्द्र स्वामी के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली।

Published on:
26 Feb 2021 08:08 am
Also Read
View All