अलवर

नौकरी लगवाने के बहाने बुलाया और होटल में ले जाकर जबरन बलात्कार किया, मामला दर्ज

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा अनुसन्धान शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read
Mar 15, 2021
Rape With Married Women In Hotel In Alwar
नौकरी लगवाने के बहाने बुलाया और होटल में ले जाकर जबरन बलात्कार किया, मामला दर्ज

अलवर. शहर के एक पुलिस थाने में महिला ने एक युवक के खिलाफ नौकरी लगवाने का झांसा देकर अलवर बुला होटल में ले जाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।थानाधिकारी ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय एक महिला ने सोमवार देर शाम थाने पर रिपोर्ट दी कि अलवर के कालाकुआं निवासी कृष्ण सिंह चौहान (38) पुत्र नारायण सिंह चौहान से उसकी दोस्ती हो गई। नौकरी लगवाने के बहाने ने कृष्ण सिंह ने 7 मार्च को अलवर बुलाया। इसके बाद स्टेशन रोड स्थित अरावली होटल में ले गया और वहां होटल के कमरे में उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में अलवर जिले में बलात्कार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इनमें से दो रिपोर्ट तो खुद पुलिस पर दर्ज हुई है। ऐसी घटनाएं अलवर की छवि पर दाग लगा रही है।

Published on:
15 Mar 2021 01:42 pm