अलवर

राजस्थान में यूरिया के बाद अब राशन की किल्लत, यहां पुलिस पहरे में मिल रहा राशन, लोगों को हो रही परेशानी

उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा, ऐसे में उन्होंने जाम लगाकर प्रदर्शन किया
less than 1 minute read
Mar 18, 2019
Ration Shortage In Rajasthan
राजस्थान में यूरिया के बाद अब राशन की किल्लत, यहां पुलिस पहरे में मिल रहा राशन, लोगों को हो रही परेशानी

राजस्थान में अब यूरिया के बाद राशन की कमी हो रही है। खाद्य सुरक्षा के राशन के गेहूं के लिए इन दिनों अलवर शहर की 9 राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं की लम्बी कतारें लगी हुई हैं। अलवर शहर में राशन पुलिस पहरे में मिल रहा है। वहीं, राशन नहीं मिलने से आक्रोशित कबीर कॉलोनी के लोगों ने रविवार को गोपाल टाकीज के सामने रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 15-20 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। जाम से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

राशन उपभोगताओं ने बताया कि सुबह से राशन लेने के लिए लाइन में खड़े हुए थे, लेकिन शाम हो गई और राशन नहीं मिला। इसके बाद राशन डीलर ने कहा कि राशन खत्म हो गया है। इसलिए राशन सोमवार को दिया जाएगा । इस बात को लेकर राशन लाइन में खड़े लोगों ने आक्रोशित होकर सडक़ पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर आकर जाम खुलवाया। जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया।

उल्लेखनीय है कि राशन डीलरों की हड़ताल के कारण उपभोक्ताओं को फरवरी माह में खाद्य सुरक्षा का गेहूं नहीं मिल पाया था। उपभोक्ताओं को गेहूं का वितरण करने के लिए रसद विभाग ने शहर की 9 दुकानों पर व्यवस्था की है। जिसके कारण पूरे शहर के राशन उपभोक्ता इन दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दुकानों के आगे राशन के लिए लम्बी कतारें लगी हुई हैं। रविवार को अधिक भीड़ को देखते हुए कई राशन की दुकानों के बाहर पुलिस भी लगानी पड़ी।

Updated on:
18 Mar 2019 09:37 am
Published on:
18 Mar 2019 09:37 am