अलवर

पिता ने मजदूरी कर बेटी को पढ़ाया, मां ने हर समय दिया साथ, अब बेटी ने 98 प्रतिशत अंक लाकर किया नाम रोशन

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में अलवर के मजदूर की बेटी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
less than 1 minute read
May 16, 2019
RBSE Result : Daughter Of Labour Got 98 Percentage In 12th Board
पिता ने मजदूरी कर बेटी को पढ़ाया, मां ने हर समय दिया साथ, अब बेटी ने 98 प्रतिशत अंक लाकर किया नाम रोशन

अलवर. कुछ करने की लगन हो तो, मुश्किल काम भी आसान हो जाता है। ऐसा ही उदाहरण पेश किया है अलवर की दीपा सैनी ने, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा मे अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा के 12 वीं विज्ञान संकाय के परिणाम में थानागाजी के ज्योति एकेडमी स्कूल की छात्रा दीपा सैनी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इनके पिता मिटठू सैनी मेहनत मजदूरी कर आजीविका चलाते हैं। वहीं इनकी मां तारा देवी दीपा को हर कदम पर आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती रही हैं।

छात्रा दीपा ने अपनी सफलता का श्रेय मम्मी-पापा के आशीर्वाद और स्कूल निदेशक चन्द्रश्ेाखर सैनी को दिया है। दीपा के पिता अन्य राज्यों में भी जाकर मजदूरी करते हैं। ये कक्षा दसवीं में भी 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चुकी हैं। इनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाना है।

सरकारी स्कूलों का परिणाम रहा प्राइवेट स्कूलों से बेहतर

सरकारी स्कूलों ने अपने परिणाम में सुधार किया है। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में नवीन स्कूल अलवर का 87, यशवंत का 67, प्रताप का 83.93, रामगढ़ का 80, बहरोड़ का 80, रैणी का 80, टहला का 75, बडौदामेव का 75 प्रतिशत परिणाम रहा।

Published on:
16 May 2019 02:57 pm