अलवर

लाल प्याज अब निकाल रहा किसानों के आंसू, बाजार भाव भी हो गया कम, जानिए वजह

अलवर मंडी में करीब 40 हजार कट्टे प्याज की आवक हुई, जो थोक भाव में 20 से 35 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिका। इसमें भी प्याज की क्वालिटी के हिसाब से भाव अलग-अलग रहे।

less than 1 minute read
Dec 13, 2024

अलवर। पिछले दिनों तेजी के बाद अब प्याज के भाव किसानों के आंसू निकाल रहे हैं। अलवर मंडी में बुधवार रात करीब 40 हजार कट्टे प्याज की आवक हुई, जो थोक भाव में 20 से 35 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिका। इसमें भी प्याज की क्वालिटी के हिसाब से भाव अलग-अलग रहे। जानकारी के अनुसार अच्छी क्वालिटी और बड़े साइज वाले प्याज के भाव 25 से 35 रुपए प्रति किलो रहे। इसी तरह छोटे साइज का प्याज थोक में 20 से 25 रुपए प्रति किलो तक बिका।

भाव में आ रही गिरावट

अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से अलवर मंडी में प्याज की आवक शुरू होने के साथ प्याज के भाव आसमान पर थे, जिसे देखकर किसानों में उत्साह था, लेकिन बांग्लादेश बार्डर से मांग बंद होने के कारण भाव में कुछ गिरावट आई। इसके बाद अब गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में नई प्याज की बंपर आवक शुरू होने से प्याज के भाव प्रभावित हो रहे हैं।

अभी यहां जा रही अलवर की प्याज

वर्तमान में अलवर मंडी से प्रतिदिन करीब 300 ट्रक प्याज देश के अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरांचल में अलवर का प्याज जा रहा है। व्यापारियों के अनुसार मंडी में जितना प्याज आ रहा है, उसे हाथोंहाथ बाहर भिजवाया जा रहा है।
वर्जन

गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में नए प्याज की बंपर आवक होने से प्याज के भाव में कुछ कमी आई है। आगामी दिनों में भी प्याज के भाव स्थिर रहने की संभावना है।

धारा भाई, मंडी व्यापारी

Published on:
13 Dec 2024 02:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर