अलवर

रीट रिजल्ट 2018: अब रीट के अभ्यार्थियों में उत्साह, युवाओं को बंधी यह आस

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Aug 03, 2018
Reet result 2018 : candidates are waiting for final cutoff of reet
रीट रिजल्ट 2018: अब रीट के अभ्यार्थियों में उत्साह, युवाओं को बंधी यह आस

रीट में अच्छे अंक आने पर नौकरी की आस, कुछ को पात्रता की खुशी

अलवर. रीट सैकेंड लेवल पात्रता परीक्षा का परिणाम आने से अच्छे अंक पाने वाले युवाओं में नौकरी की आस जगी है। वहीं दूसरी ओर कम अंक आने से बहुत से युवाओं में निराशा है।
रीट परीक्षा का परिणाम आने के साथ ही अलवर जिले के हजारों युवाओं की नौकरी की आस बंध गई है। सैकेंड लेवल की भर्ती प्रक्रिया के लिए 3 अगस्त से 23 अगस्त तक फार्म भरे जा रहे हैं। रीट में अच्छे अंक पाने वाले युवा अब फार्म भरने की तैयारी कर रहे हैं। अलवर जिला मुख्यालय पर ही 25 हजार से अधिक युवाओं ने रीट परीक्षा दी थी। कई युवाओं के इस परीक्षा में अंक कम आए हैं जिससे उनमें निराशा है। सभी युवा आपस में कट ऑफ को लेकर कयास लगा रहे हैं।
एकीकृत बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव कहते हैं कि इस बार शिक्षक भर्ती की कट ऑफ को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। यह कट ऑफ कई विषयों में 80 प्रतिशत से अधिक आ सकती है। इस बार 28 हजार पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इधर, शिक्षाविद् फरमान अली ने बताया कि परीक्षा के परिणामों को लेकर युवाओं में उत्साह है। अलवर जिले के हजारों विद्यार्थी इसमें नौकरी पा सकते हैं।
अलवर जिले में काफी संख्या में ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्होंने रीट परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं जिन्हें अब बीएड परीक्षा का इंतजार है।मत्स्य यूनिवर्सिटी, अलवर के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों ने मत्स्य यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक सप्तेश कुमार को बीएड द्वितीय वर्ष का शीघ्र परिणाम जारी करने के लिए ज्ञापन सौपा गया।
छात्रों के अनुसार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 31 जुलाई को रीट 2017 का परिणाम जारी कर दिया। मत्स्य यूनिवर्सिटी ने बीएड द्वितीय वर्ष का परिणाम अभी तक जारी नही किया है जबकि शिक्षा भर्ती आवेदन की अंतिम तारीख 23 अगस्त है।

Published on:
03 Aug 2018 09:48 am