अलवर

राजस्थान में यहां डम्पर और बस के बीच हुआ भीषण सड़क हादसा, 11 घायल, मची चीख पुकार

राजस्थान में यहां डम्पर और बस के बीच हुआ भीषण सड़क हादसा, 11 घायल, मची चीख पुकार
less than 1 minute read
Jan 26, 2019
ACCIDENT
ACCIDENT

जयपुर।raod accident news

राजस्थान के अलवर जिले में सदर थाना क्षेत्र स्थित बुर्जा बाइपास पर एक डम्पर ने खड़ी मिनी बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने डम्पर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सदर थाना पुलिस ने बताया कि एक प्राइवेट मिनी बस अलवर से सवारियां भरकर राजगढ़ जा रही थी। रास्ते में बुर्जा बाइपास पर चालक ने सवारियों को बैठाने और उतारने के लिए मिनी बस को रोका। इस दौरान तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए डम्पर चालक ने खड़ी मिनी बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। ये देख लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और घायल सवारियों को बस से बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचना दी।

इसके तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामान्य अस्पताल पहुंचाया। घायलों को हाथ-पैरों में फ्रैक्चर और शरीर में चोटें आई हैं। इसके बाद पुलिस ने डम्पर को जब्त कर चालक शौकीन पुत्र अयूब खां निवासी शेरखां का बास घेघोली थाना एमआईए को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

Updated on:
26 Jan 2019 02:18 pm
Published on:
26 Jan 2019 02:18 pm