अलवर

28 को होगी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा, प्रशासन ने तैयारियां की पूर्ण

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Oct 23, 2018
RPSC Senior Teacher Exam on 28 october
28 को होगी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा, प्रशासन ने तैयारियां की पूर्ण

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (मा.शि.) प्रतियोगिता परीक्षा 2018, जिले में नियत परीक्षा केन्द्रों पर 28 अक्टूबर से 2 नवम्बर आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) एवं समन्वयक अधिकारी परीक्षा अरविन्द कुमार सेंगवा ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (मा.शि.) प्रतियोगिता परीक्षा 2018 के सफल संचालन के लिए आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशो के सम्बंध में 26 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे कला भारती ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण बैठक आयोजित होगी। बैठक में परीक्षा के संबंध में नियुक्त समस्त उपसमन्वयक, पर्यवेक्षक एवं केन्द्राधीक्षकों को उपस्थित होने क लिए निर्देशित किया गया है।

विधि स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरु

अलवर . विधि प्रथम वर्ष में सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए 27 अक्टूबर 2018 तक आवेदन भरे जाएंगे। प्राचार्य ने बताया कि छात्र आवेदन के साथ अंकतालिका , टी.सी. , जाति प्रमाण पत्र आदि की फोटो प्रति आवश्यक है । महाविद्यालय में एस.एफ.एस. विधि स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग के दो स्थान , अनुसूचित जाति के तीन स्थान तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के दो स्थान रिक्त हैं ।

Published on:
23 Oct 2018 11:49 am