21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: घर से अगवा 22 माह का मासूम यूपी से बरामद, बिहार निवासी आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के नीमराणा से अगवा किए गए 22 माह के मासूम कृष्णा को पुलिस ने करीब 50 घंटे की तलाश के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बिहार निवासी 34 वर्षीय आरोपी विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैग से त्रिशूल, मेहंदी की पत्तियां, चूड़ियां और अंगूठी जैसी संदिग्ध सामग्री मिली।
3 min read
Google source verification

अलवर

•

image

Kamal Mishra

•

Oct 21, 2026

Behror police

घटना का खुलासा करते एसपी सतबीर सिंह व मौजूद अन्य अधिकारी। (फोटो-पत्रिका)

बहरोड़। नीमराणा कस्बे के होली टीबा क्षेत्र से रविवार शाम को अगवा किए गए 22 माह के मासूम कृष्णा को नीमराणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण के आरोप में बिहार के रोहतास जिला निवासी 34 वर्षीय विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैग से पीतल का त्रिशूल, मेहंदी की पत्तियां, चूड़ियां और पीली धातु की अंगूठी सहित कुछ संदिग्ध सामग्री मिली है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी मानसिक तनाव और अंधविश्वास से प्रभावित होकर बच्चे की बलि देना चाहता था। हालांकि, इस आशंका की पुष्टि के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल बाइक और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की है। आरोपी से पूछताछ जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता अनिल कुशवाहा ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद नीमराणा एएसपी सुरेश खींची, डीएसपी कृष्ण कुमार यादव और थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में विशेषमासूम कृष्णा की सकुशल बरामदगी के बाद पिता ने उसे गोद में ले रखा था। एसएचओ सुरेंद्र यादव वहां पहुंचे, तो मासूम उन्हें देखकर मुस्कुराया, तो एसएचओ ने बच्चे को गोद में उठा लिया। टीमों का गठन किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर कहीं चली गई थी।

पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की खंगाली फुटेज

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। एक कैमरे से दूसरे कैमरे की रिकॉर्डिंग जोड़कर संदिग्ध की आवाजाही का रास्ता तलाशा गया। इस दौरान 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। फुटेज में एक संदिग्ध युवक बच्चे को मोटरसाइकिल पर आगे बैठाकर हरियाणा की तरफ जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने संभावित मार्गों पर तलाश तेज कर दी।

आरोपी ने शाहपुरा से चुराई थी दो बाइक

जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के शाहपुरा से एक बाइक चोरी की। इसके बाद 17 और 18 अक्टूबर की रात शाहपुरा क्षेत्र से दूसरी बाइक चोरी की। इसी बाइक का इस्तेमाल कर आरोपी 18 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:30 बजे नीमराणा पहुंचा और मासूम का अपहरण कर लिया। इसके बाद वह बच्चे को लेकर शाहजहांपुर, बावल, रेवाड़ी और फरीदाबाद होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचा। पुलिस टीमों ने संदिग्ध की गतिविधियों का लगातार पीछा किया और राजस्थान, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखा। अजमेर, दौसा और जयपुर ग्रामीण पुलिस से भी सहयोग लिया गया। आखिरकार पुलिस टीम ने मथुरा जिले के कौसीकलां से बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले का खुलासा करने में कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही।

मासूम की सकुशल वापसी पर पुलिस का सम्मान

नीमराणा कस्बे से अगवा किए गए मासूम को पुलिस ने करीब 50 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, सीएलजी सदस्यों और नागरिकों ने पुलिस का सम्मान किया। जिला पुलिस अधीक्षक सतबीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों को गुलदस्ते भेंट किए गए। उन्हें मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उप चेयरमैन अशोक मुदगल, पार्षद केशव देव प्रजापत, होशियार सिंह प्रजापत, शिक्षक-कर्मचारी नेता मूलचंद गुर्जर, पूर्व जिला पार्षद जनकसिंह यादव, पूर्व सरपंच सतीश मुदगल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश खंडेलवाल और रविंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह वीडियो भी देखें :