अलवर

एकता के लिए दौड़े अलवर शहर के हजारों लोग, राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

https://www.patrika.com/alwar-news/

less than 1 minute read
Oct 31, 2018
एकता के लिए दौड़े अलवर शहर के हजारों लोग, राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

अलवर. अलवर जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फ़ॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया है। पुलिस और प्रसासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा हजारों लोगों ने इस दौड़ में भाग लिया। करीब पांच किलोमीटर की दौड़ सर्किट हाउस पर समाप्त हुई। एडीएम सिटी अरविंद सेंगवा ओर एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ को रवाना किया।

अलवर में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म शताब्दी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इसकी शुरुआत रन फॉर यूनिटी दौड़ से हुई। कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे कंट्रोल रूम से रन फॉर यूनिटी के रूप शुरू की गई। पुलिस के सिपाही, आरएसी की कंपनी, एनसीसी के छात्र, स्काउट गाइड स्टूडेंट, स्पोर्ट्स छात्र ने दौड़ में भाग लिया।

यह दौड़ कंट्रोल रूम से शुरू हुई। उसके बाद कंपनी बाग, नगली सर्किल, एसएमडी सर्किल होती हुई सर्किट हाउस पर समाप्त हुई। दौड़ में भाग लेने वाले लोगों ने लगभग 5 किलोमीटर की दौड़ लगा कर सबको एकता का संदेश दिया।

सर्किट हाउस पर सभी को गरम दूध, केले और बिस्कुट का वितरण किया गया। इस दौड़ में एडीएम सिटी अरविंद, एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार, सिटी सीओ प्रियंका और अलवर के सभी थाना प्रभारी ने इसलिए रन फॉर यूनिटी में भाग लिया।

एडीएम सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इस देश को जोड़ने का काम किया है। आजादी के समय छोटी-छोटी रियासतों को मिलाने में उन्हें उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वो अगर आज नहीं होते। तो हमारा देश के टुकड़ों में बटा होता। इसलिए उसकी याद में एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

Published on:
31 Oct 2018 11:33 am
Also Read
View All