अलवर

सचिन पायलट को CM बनाने की मांग को लेकर गुर्जर समाज ने किया प्रदर्शन, जयपुर-अलवर स्टेट हाइवे पर लगाया जाम, दे डाली यह धमकी

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Dec 14, 2018
Sachin Pilot Supporter Jam Alwar Jaipur Highway
सचिन पायलट को CM बनाने की मांग को लेकर गुर्जर समाज ने किया प्रदर्शन, जयपुर-अलवर स्टेट हाइवे पर लगाया जाम, दे डाली यह धमकी

सचिन पायलट को सीएम घोषित करने की मांग को लेकर गुर्जर समाज के युवाओं ने अलवर के नटनी का बारा जयपुर रोड पर जाम लगाया। जाम के कारण सडक़ मार्ग बाधित रहा और वाहन चालकों को परेशानी हुई। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जहां राजस्थान में जन मत प्राप्त हुआ वहीं कांग्रेस की अपनी मुख्यमंत्री पद की लड़ाई अब सडक़ तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रही रसमकश की लड़ाई अब गांवों तक पहुंच गई है, सचिन पायलट के समर्थकों ने अपने नेता के पक्ष में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस के बहुमत में आने के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने को लेकर सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच चल रही कशमकश अब सचिन पायलट के पक्ष में सडक़ों पर लोग दिखते नजर आ रहे हैं जिसमें गुर्जर समाज का अहम योगदान दिखाई दे रहा है।

अलवर में भी ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है जिसके तहत आज अलवर के नटनी का बारा देवनारायण मंदिर के समीप जयपुर अलवर स्टेट हाईवे जाम किया गया और बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग इक_े हुए , उन्होंने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठाई और मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने पर आगामी चुनाव में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की बात कही।

पूर्व सरपंच अमर सिंह का कहना है कि जब राजस्थान में कांग्रेस कमजोर पड़ रही थी, उस समय सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष बनाया तो उर्जा वापस आ गई। अगर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया गया तो लोकसभा में 25 सीट जिताएंगे।
नटनी का बारा चौराहे पर गुर्जर समाज के युवाओं ने सडक़ पर जाम लगाकर सचिन पायलट को सीएम उम्मीदवार घोषित करने की मांग की। इस दौरान सैकड़ों की तादात में युवाओं ने सचिन पायलट जिंदाबाद के नारों के साथ सडक़ पर जाम लगाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को संदेश दिया कि अगर सचिन पायलट को सीएम उम्मीदवार नहीं बनाया तो गुर्जर समाज सडक़ पर उतर सकता है। युवाओं ने सचिन पायलट के समर्थन में नारे लगाते हुए जाम स्थल पर डटे रहे। इसके बाद पुलिस ने समझाइस कर जाम खुलवाया।

Published on:
14 Dec 2018 12:03 pm