
अलवर. जोधपुर की अदालत ने गुरुवार को जब सलमान खान को काले हरिन के शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई तो अलवर में रहने वाले उनके प्रशंसक परेशान हो उठे। मन ही मन भगवान से उनके लिए प्रार्थना करने लगे। टीवीे के सामने बैठकर घटनाक्रम की जानकारी लेते रहे। दिन भर बेचैनी और परेशानी में निकला। प्रशसंकों ने मंदिरों में जाकर उनके लिए दुआएं की। हालांकि प्रशंसकों का कहना है कि कानून सबके लिए समान है।
प्रशंसकों से बातचीत
जब में छोटी थी तभी से ही सलमान खान की फैन हूं। भगवान से प्रार्थना कर रही हूं कि कल जमानत मिल जाए।
हिमानी प्रधान, शिक्षिका
फिल्मी दुनिया में सलमान खान मेरे सबसे पसंदीदा कलाकार हैं। उन्हें अपना समय जेल में ना बिताना पड़े।
दीपक जांगिड़, एकाउंटेंट
सलमान खान की फिल्में समय निकालकर जरुर देखता हूं। लंबे समय के लिए जेल जाना पड़ा तो अच्छी फिल्म नहीं मिलेंगी।
विनोद शर्मा, एजेंट
सलमान की फिल्म टाईगर जिंदा है और बजरंगी भाई जान मैंने कई बार देखी है। मुझे उम्मीद है कल जमानत हो जाएगी।
गोल्डी गुल्यानी, स्टूडेंट
इंसान से गलतियां हो जाती हंै। 20 सालों से यह मामला अदालत में चल रहा है। सलमान खान अच्छे इंसान भी है।
संजय अरोड़ा, व्यापारी