अलवर

सरकारी छात्रावासों में सुर​क्षित नहीं है बालिकाएं, पढे़ यह खबर

समाज कल्याण विभाग के बालिका छात्रावासों में नहीं है कैमरे अलवर. सरकार के बेटियों की सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। सरकार सरकारी छात्रावासों में आज तक सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगा पाई है। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग की ओर से जिले में संचालित बालिका छात्रावासों में कैमरे लगाने के लिए सरकार की ओर से आज तक बजट नहीं दिया गया है।
2 min read
Jan 05, 2024
सरकारी छात्रावासों में सुर​क्षित नहीं है बालिकाएं, पढे़ यह खबर
सरकारी छात्रावासों में सुर​क्षित नहीं है बालिकाएं, पढे़ यह खबर

यहां पर सुरक्षा के नाम पर केवल महिला सुरक्षा गार्ड लगाई गई है जो कि ठेके पर है और प्रशिक्षित नहीं हैं। अलवर में बालिकाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए कैमरे लगाने की जरुरत है।

पूर्व में हो चुकी है घटनाएं , नहीं लिया सबक

गौरतलब है कि अलवर के किशनगढबास के बासकृपाल नगर में शिक्षा विभाग के छात्रावास में मार्च 2019 में हास्टल वार्डन व उसके पति ने बालिकाओं के साथ अप्रिय वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई थी हुई थी। यहां बालिकाओं ने हिम्मत दिखाते हुए हॉस्टल वार्डन व उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था लेकिन ज्यादातर मामलों को दबा दिया जाता है और बालिकाए आवाज नहीं उठाती हैं।

38 छात्रावासों में रह रहे हैं लगभग तीन हजार बालक बालिकाएंविभाग की ओर से संचालित छात्रावास योजना में अलवर जिले में बालक व बालिका छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें अलवर जिले में करीब 38 छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें तीन हजार से अधिक छात्र छात्राएं रह रहे हैं। ये छात्रावास अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, विशेष पिछडा वर्ग , आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, मिरासी एवं भिश्ती समुदाय के छात्र छात्राओं के लिए संचालित है। इसमें करीब एक दर्जन बालिका छात्रावास है।

अलवर शहर में संचालित छात्रावास स्वीकृत संख्या

देवनारायण बालिका छात्रावास कॉलेज स्तर जीडी कॉलेज एसबीसी 75राजकीय कॉलेज स्तर बालिका छात्रावास अंबेडकर नगर एससी 55

राजकीय देवनारायण बालिका छात्रावास अंबेडकर नगर एसबीसी 35सावित्री बाई फुले कन्या महाविद्यालय छात्रावास ट्रांसपोर्ट नगर एससी 45

राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास अंबेडकर नगर एससी 55राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास मालाखेडा 50

वर्जन

अलवर में सात बालिका छात्रावास संचालित है। सीसीटीवी कैमरों के लिए विभाग से बजट नहीं मिला है। बजट प्राप्त होने के बाद ही कैमरे लगाए जाएंगे। सभी में महिला सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं।

रविकांत, उपदनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग, अलवर।

Published on:
05 Jan 2024 12:26 pm