पांडुपोल हनुमान मंदिर दर्शन को गए श्रद्धालुओं का यह दृश्य देख मन हो गया हर्षित
मालाखेड़ा.सरिस्कर क्षेत्र में बारिश होने व मानसून के सक्रिय होने के बाद जंगल में चहुंओर हरियाली अच्छादित है। जंगल में मंगल ही मंगल नजर आ रहा है। हरियाली से वन्यजीव को भी राहत हैं। मंगलवार को पांडुपोल हनुमान मंदिर दर्शन को गए श्रद्धालुओं का यह दृश्य देख मन हर्षित हो गया। वन्यजीव, राष्ट्रीय पक्षी मोर को नाचते देखा। इस दृश्य को देख दर्शक उमंग और उल्लास से भरे नजर आए।
हरियाली को छूती बहती ठंडी हवा के झोंकों में राष्ट्रीय पक्षी मयूर जगह-जगह झुंड में नृत्य करते नजर आए। बारासिंघा, चीतल, सांभर, जंगली सूअर सहित अन्य वन्य जीव क्षेत्र में विचरण करते नजर आए। उन्हें देखने के लिए लोग सड़क के छोर पर खड़े होकर निहारते रहे। उनका नृत्य और विचरण मोबाइल फोन में कैद कर इस पल को खुशी व याद में शामिल किया। गोविंद जोशी, सतीश कुमार, चेतन शर्मा, संतोष कुमार, भरत कुमार, सावन प्रजापत, गौरव सोलंकी आदि ने बताया कि इन दिनों बारिश के बाद सरिस्का क्षेत्र हरियाली से ओतप्रोत है, जहां वन क्षेत्र में रहने वाले वन्य जीव के लिए खाने और पीने की पूरी व्यवस्था प्रकृति ने की है।