अलवर

Sariska Tiger Reserve: सरिस्का टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुला, मिलेगी नई सुविधाएं

सरिस्का टाइगर रिजर्व तीन माह बाद मंगलवार को पर्यटकों के लिए खुल गया है।

2 min read
Oct 01, 2024

Sariska Tiger Reserve Open: सरिस्का टाइगर रिजर्व तीन माह बाद मंगलवार को खुल गया है। पहले दिन एक हजार से ज्यादा पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में ऑनलाइन टिकट बुकिंग हुई हैं। पहले दिन रोस्टर के हिसाब से सरिस्का में 35 जिप्सियां पर्यटकों को भ्रमण कराने के लिए लगाई गई हैं।

मानसून सीजन के चलते सरिस्का जुलाई, अगस्त व सितंबर में बंद हो जाता है। बारिश के दौरान खराब हुए रास्ते सितंबर में ठीक किए गए। इस बार सरिस्का में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। क्योंकि टाइगरों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। तीन माह में करीब 11 टाइगर बढ़े हैं।

अतिथियों की जिप्सी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया 


ऐसे में साइटिंग पर्यटकों के लिए आसान होगी। अन्य वन्यजीव भी यहां देखने को मिलेंगे। सरिस्का में भ्रमण के लिए पर्यटक सुबह 6.30 बजे से 10 बजे तक व दोपहर 2.30 बजे से 6 बजे तक जा सकेंगे। जिप्सियों के अलावा कैंटर भी हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर सरिस्का प्रशासन वाहनों की संख्या में भी इजाफा करेगा।

यहां भी जिप्सियों को दिया एक्सटेंशन

9 साल पुरानी जिप्सियों को जंगल से आउट कर दिया गया था, लेकिन जिप्सी की जगह जंगल में पर्यटकों को सैर कराने के लिए दूसरे वाहनों का विकल्प नहीं दिखा। ऐसे में रणथंभौर टाइगर रिजर्व ने अपनी जिप्सियों को एक साल का एक्सटेंशन दे दिया। उसी आधार पर सरिस्का प्रशासन ने भी यहां की जिप्सियों को एक साल का एक्सटेंशन दिया है। बता दें कि सरिस्का में करीब 55 जिप्सियां हैं, जिनमें करीब 25 जिप्सियां 9 साल पुरानी हैं। इनके आउट होने से पर्यटकों की सैर में बाधा आ सकती थी।

Published on:
01 Oct 2024 12:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर