अलवर

स्कूलों में जूझ रहे शिक्षकों की कमी से, विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में

जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य कैसे बनेघ् यह सवाल खड़ा हो गया है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी ज्यादा है। जिले में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों की संख्या 2782 है। इन सभी सरकारी स्कूलों में शैक्षिक और गैर शैक्षिक के 6 हजार 686 पद खाली चल रहे हैं और कक्षा 12 में पढ़ाई करने वाले साइंसए मैथए कलाए हिंदीए अंग्रेजी और कई विषयों के विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है।

2 min read
Feb 14, 2024
स्कूलों में जूझ रहे शिक्षकों की कमी से, विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में

शिक्षा विभाग: सरकारी विद्यालयों में चतुर्थश्रेणी से लेकर प्रिंसिपल तक के 6686 पद खाली

स्कूलों में जूझ रहे शिक्षकों की कमी से, विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में

जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य कैसे बनेघ् यह सवाल खड़ा हो गया है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी ज्यादा है। जिले में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों की संख्या 2782 है। इन सभी सरकारी स्कूलों में शैक्षिक और गैर शैक्षिक के 6 हजार 686 पद खाली चल रहे हैं और कक्षा 12 में पढ़ाई करने वाले साइंसए मैथए कलाए हिंदीए अंग्रेजी और कई विषयों के विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है।

जिले में कई विषयों के अब तक भी कोई शिक्षक नहीं लगाए हैं। इसमें एग्रो केमिस्ट्रीए सिंधीए पंजाबी विषय के शिक्षक शामिल हैं। बताया जाता है कि पिछली कांग्रेस सरकार की ओर से सैकड़ों स्कूलों को उच्च माध्यमिक विद्यालय में तब्दील किया गया। वहीं, प्रदेश में भाजपा सरकार को बने दो माह बीत गए हैं और सरकार की 100 दिन की कार्ययोजना में इन रिक्त पदों को लेकर कोई जि₹ नहीं किया गया है।

जिले में रिक्त पदों की यह है स्थिति : जिले में सभी स्कूलों में प्रिंसिपल से लेकर चतुर्थ श्रेणी के पदों की संख्या 27724 है। इसमें से 21038 पद ही भरे गए हैं। बाकी 6 हजार 686 पद खाली हैं। जिसमें प्रिंसिपल, लेक्चरर, सीनियर टीचर, पीईटी, लैब असिस्टेंट, लाइब्रेरियन, सीनियर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, जमादार, लैब बॉय आदि पद शामिल हैं। वहीं, जिले में कई पदों पर अब तक कोई अधिकारी नियुक्त नहीं किया गया है। इसमें कम्प्यूटर लैब इंचार्जए सीनियर लैब असिस्टेंटए पंजाबी विषय के शिक्षकए एग्रो केमिस्ट्री के शिक्षक आदि पद हैं।

नामांकन की स्थितिजिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले कक्षा 12 में इस सत्र 2023.24 में विद्यार्थियों की संख्या कुल संख्या 57 हजार 776 है। इसमें कला विषय में 30 हजार 489, कॉमर्स में 983, साइंस में 14 हजार 770 और एग्रीकल्चर में एक हजार 34 विद्यार्थी शामिल हैं। शिक्षक ग्रेड.1 में कॉमर्स में 56ए एग्रीकल्चर में 18ए साइंस में 63 पद रिक्त हैं।
स्टाफ की स्थितिपद का नाम कुल कार्यरत खाली

शिक्षक 21560 17520 4040

प्रिंसिपल 878 670 208

लाइब्रेरियन 354 313 31

कम्प्यूटर लैब इंचार्ज 10 0 10

सीनियर लैब असिस्टेंट 21 0 21

सीनियर असिस्टेंट 290 250 40

जूनियर असिस्टेंट 668 463 205

जमादार 27 2 25

लैब बॉय 114 14 100

चतुर्थ श्रेणी 1352 298 1054

वाइस प्रिंसिपल 619 29 610

शारीरिक शिक्षक 1173 1030 143
12वीं कक्षा में विषयवार विद्यार्थियों की संख्या
कला 30489कॉमर्स 983

साइंस 14770

एग्रीकल्चर 153

जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी होने के कारण विद्यार्थियों का सिलेबस स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से करवाया जा रहा है। ताकि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

- रामेश्वर दयाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, अलवर।

Published on:
14 Feb 2024 11:37 am
Also Read
View All