अलवर

अलवर में प्रतिभावान बेटियों को प्रदान की स्कूटी, स्कूटी पर ही गड़ी रही छात्राओं की निगाहें

अलवर की प्रतिभावान बेटियों को 146 स्कूटी वितरित की गई। स्कूटी पाकर बेटियों के चेहरे खिल गए।
2 min read
Jun 11, 2018
Scooty distribution to talented girls of alwar
अलवर में प्रतिभावान बेटियों को प्रदान की स्कूटी, स्कूटी पर ही गड़ी रही छात्राओं की निगाहें

अलवर में मेधावी छात्राओं को देवनारायाण स्कूटी वितरण योजना के तहत स्कूटी वितरण किया गया। गौरी देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार को प्रतिभावान छात्राओंं स्कूटी पर ही नजरें गड़ी रही। कॉलेज में जब देवनारायण योजना के तहत स्कूटी वितरण का कार्यक्रम हुआ तो हर कोई कुछ देर बाद मिलने वाली स्कूटी पर ही निगाहें जमाए बैठी रही। आंखों के सपने साकार होते देख चेहरे पर उत्साह व खुशी साफ झलक रही थी। जैसे ही स्कूटी की चाबी व कागज सौंपे गए तो ज्यादातर छात्राओं के अभिभावक ही स्कूटी घर लेकर रवाना हुए। ।

अतिथियों ने 146 प्रतिभावान बेटियों को स्कूटी वितरित की। जिसमें देवनारायण योजना के तहत जिले की 96 तथा मेधावी छात्रा योजना के तहत 50 प्रतिभावान छात्राओं को स्कूटी चाबी, कागजात सौंपे। गौरी देवी महाविद्यालय के प्राचार्य आरसी अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्र्रम के मुख्य अतिथि सामान्य प्रशासन मंत्री हेमसिंह भडाना थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने की। इस अवसर पर राज ऋषि महाविद्यालय के प्राचार्य अनील जैन, डॉ. केके गुप्ता, सीताराम चैधरी, डॉ. सुनिता यादव सहित महाविद्यालय का स्टाफ, छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।

अतिथियों ने कहा, शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा

देवनारायण एवं मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामान्य प्रशासन मंत्री हेम सिंह भडाना ने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में संसाधन उपलब्ध करा रही है। जिसमें स्कूटी, लैपटॉप और साइकिल प्रमुख है। अलवर जिला शिक्षा में अग्रणी रहा है। ग्रामीण अंचल की बेटियां खेती बाड़ी के काम में हाथ बंटाकर भी अव्वल आ रही हैं। यह एक सुखद पहलू है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने की। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ प्रतिभावान बेटियों को तो मिलेगा ही साथ दूसरों को प्रोत्साहन भी मिलता है। उन्होंने कहा कि शहर में कॉमर्स कॉलेज बनाए जाने से भी विद्यार्थियों को सहूलियत मिलेगी।

Published on:
11 Jun 2018 06:06 pm