
बहरोड़ ञ्च पत्रिका. मई माह जैसे ही निकलता जा रहा है क्षेत्र का तापमान भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले तीन चार दिन से क्षेत्र का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।
बढ़ते तापमान के साथ ही सड़कें होने लगी सुनसान : क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तापमान के साथ ही वाहन चालकों व पैदल राहगीरों की सिर्फ सुबह शाम के समय ही आवाजाही देखने को मिल रही है।दोपहर के समय कस्बे की सड़कों व नेशनल हाईवे पर वाहनों में सन्नाटा सा पसर जाता है।
लगातार बढ़ रहा क्षेत्र का तापमान
बहरोड़ कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में पिछले तीन चार दिन में ही तापमापी का तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। तो दूसरी ओर रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होती जा रही है।
रात भी होने लगी गर्म
क्षेत्र में दिन का तापमान भले ही 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा हो लेकिन उसके साथ ही अब रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।जिसके कारण लोगों का रात को घरों में रहना तक मुश्किल हो रहा है।