अलवर

10th Result: बड़ा भाई 93 प्रतिशत लाया था, छोटे ने ली प्रेरणा और 99 प्रतिशत अंक लाकर बन गया टॉपर

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में स्थानीय शिव सीनियर सैकण्डऱी स्कूल खेरली के छात्र देवांशु गर्ग ने 99 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर परच लहराकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देवांशु गर्ग ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों सहित माता पिता को दिया है। देवांशु के पिता कस्बे में इलैक्ट्रिकल की दुकान करते हं वहीं माता गृहणी है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2020, 1:57 PM IST
Rajasthan Board Secondary Result 2020
भाई से ज्यादा नम्बर लाने की ठानी थी देवांशु और बन गया टॉपर

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में स्थानीय शिव सीनियर सैकण्डऱी स्कूल खेरली के छात्र देवांशु गर्ग ने 99 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर परच लहराकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देवांशु गर्ग ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों सहित माता पिता को दिया है। देवांशु के पिता कस्बे में इलैक्ट्रिकल की दुकान करते हंै। वहीं माता गृहणी है।

देवांशु के पिता राजेश गर्ग ने बताया कि घर पर देवांशु 5 से 6 घंटे पढ़ाई करता था। इसके अलावा देवांशु के बडे भाई भास्कर गर्ग भी कक्षा 10 में 93 अंक प्राप्त किए थे। देवांशु ने बताया कि वो अपने बड़े भाई भास्कर गर्ग से बहुत प्रेरित थे। उन्होनें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में बडे भाई से ज्यादा प्रतिशत बनाने की ठानी हुई थी और उन्होनें ये कर भी दिखाया।


प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई की, शौर्य के 98.33 प्रतिशत आए

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से मंगलवार को जारी कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में प्रतापगढ़ के आदर्श विद्या मंदिर के छात्र शौर्य गोयल ने 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शौर्य के गणित और सामाजिक विज्ञान में पूरे 100 अंक और अंग्रेजी में 99, विज्ञान में 98, हिंदी में 96 और संस्कृत में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शौर्य ने बताया कि इसके लिए उन्होंने प्रतिदिन 6 से 8 घंटे तक पढ़ाई की शौर्य भविष्य में डॉक्टर बनना चाहते हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय गुरुजनों और अभिभावकों को दिया है। उनके पिता अनिल कुमार गोयल कपडा व्यवसायी और निशा देवी गृहणी हैं।


घर पर पढाई की और अभय लाया 98.50 प्रतिशत

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में रामगढ़ के सरस्वती पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र अभय कुमार ने 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में पहला स्थान प्राप्त किया है।

अभय कुमार के गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी में पूरे 100 अंक आए हैं। वहीं उन्होंने संस्कृत में 98 और हिंदी में 93 अंक प्राप्त किए हैं। अभय ने बताया की इस प्रदर्शन के पीछे शिक्षकों और अभिभावकों का योगदान रहा। घर पर पूरे साल पढ़ाई का माहौल बना रहा। अभय भविष्य में डॉक्टर बनना चाहते हैं इसलिए वे 11वीं कक्षा में बायोलॉजी विषय चुन रहे हैं। अभय के पिता कमलेश होम्योपैथिक अस्पताल में कम्पाउण्डर और उनकी माता ललता देवी गृहणी हैं। परिजनों व स्कूल में उनके इस प्रदर्शन के लिए उनका सम्मान किया गया।

Updated on:
29 Jul 2020, 1:57 PM IST
Published on: